• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड ने दिया सरप्राइज़, अब मस्टैंग इस अवतार में भी आएगी

    नई मस्टैंग में मिलेंगे दो इंजन, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जनवरी 24, 2017 12:58 ist
    info icon
    published onJan 24, 2017 12:58 IST
    last updated onJan 24, 2017 12:58 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मशहूर अमेरिकी कार फोर्ड मस्टैंग अब कंवर्टेबल वर्जन यानी खुलने वाली छत के साथ भी आएगी। इसे साल 2018 में लॉन्च किया जाएगा। यह नई जनरेशन की मस्टैंग होगी। फोर्ड ने पिछले हफ्ते ही मस्टैंग के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठाया था।

    डिजायन और इंजन के मामले में कूपे और कंवर्टेबल दोनों एक जैसी होंगी, इनमें अंतर सिर्फ छत का होगा। कूपे वर्जन की छत को खोला और बंद नहीं किया जा सकेगा, जबकि कंवर्टेबल मस्टैंग की छत को खोला और बंद किया जा सकता है।

    नई मस्टैंग को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे दूसरे देशों में भी उतारा जाएगा। अमेरिका में यह दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी, इस में 2.3 लीटर ईकोबूस्ट और 5.0 लीटर वी8 दो इंजन मिलेंगे। इसमें 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मैग्नेटिक डैंपर्स भी मिलेंगे।

    डिजायन के मामले में यह नई मस्टैंग कूपे जैसी ही है। नई मस्टैंग का अगला हिस्सा नया है, यहां नए हैडलैंप्स और नया बोनट दिया गया है। कंपनी ने कंवर्टेबल मस्टैंग के पीछे वाले हिस्से की तस्वीरें नहीं दिखाई है, संभावना है कि इसका पिछला हिस्सा भी कूपे वर्जन जैसा होगा।

    बात करें भारतीय कार बाजार की तो यहां फोर्ड मस्टैंग को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फोर्ड मस्टैंग को पिछले साल लॉन्च किया गया था और कुछ ही समय में इस ने मुकाबले में मौजूद स्पोर्ट्स और सुपर कारों की तुलना में ज्यादा बेहतर बिक्री के आंकड़े जुटाए। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फोर्ड नई मस्टैंग को भारत में भी उतारेगी।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun has been testing and writing about cars for a decade now. You will also find him hosting reviews and podcasts on the CarDekho and ZigWheels YouTube channel.और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है