• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Ford Mustang 2016-2020
    बंद कर दिया गया on jul, 2020

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020

    4.770 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 74.62 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2020
    पुरानी फोर्ड मस्टैंग कारें खरीदें

    नई दिल्ली में पुरानी फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 कार के विकल्प

    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs89.00 लाख
      201915,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs74.90 लाख
      201716,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs75.00 लाख
      201716,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs79.50 लाख
      201623,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs76.75 लाख
      201724,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs73.00 लाख
      201722,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • फोर्ड मस्टैंग वी8
      फोर्ड मस्टैंग वी8
      Rs76.75 लाख
      201724,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • ऑडी एस5 Sportback 3.0L TFSI
      ऑडी एस5 Sportback 3.0L TFSI
      Rs59.00 लाख
      202315,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • ऑडी एस5 Sportback 3.0L TFSI
      ऑडी एस5 Sportback 3.0L TFSI
      Rs59.00 लाख
      202313,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन4951 सीसी
    पावर395 बीएचपी
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    माइलेज13 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल
    सीटिंग कैपेसिटी4

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    मस्टैंग 2016-2020 वी84951 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 13 किमी/लीटर74.62 लाख* 

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 रिव्यू

    ओवरव्यू

    भारत में किसी स्पोर्ट्स/परफॉर्मेंस बेस्ड या सुपरकार की जब भी बात आती है तो सबसे पहले मन में स्पीड और एक्सलरेशन का रोमांचित कर देने वाला ख्याल आता है। साथ ही ऐसी कारों की प्राइस के बारे में जानकर भी अच्छे अच्छों के होश उड़ जाते हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ऐसी कारों को भारतीय सड़कों पर चलाया जा सकता है? चलिए बात करते हैं ऐसी ही एक कार फोर्ड मस्टैंग की जो अमेरिका में इतनी बिकती है जितनी की भारत में पॉपुलर सेडान होंडा सिटी भी नहीं बिकती। 

    फोर्ड मस्टैंग एक स्टाइलिश सेडान होने के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस बेस्ड कार है जिसे रोज़ाना इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इस कार के साथ पूरा हफ्ता गुज़ारा जहां हम इसे फैमिली रोड ट्रिप पर भी लेकर गए, कच्ची सड़कों पर भी चलाया और सिटी के भारी भरकम ट्रैफिक में भी आज़माया। 

    Overview

    फोर्ड मस्टैंग भारत में पावरफुल वी8 इंजन के साथ आने वाली सबसे अफोर्डेबल कार है। तो इस कार में और क्या है खास, जानेंगे इस एक्सपर्ट रिव्यू के ज़रिए:- 

    एक्सटीरियर

    अब तक फोर्ड मस्टैंग के 6 जनरेशन मॉडल बाज़ार में आ चुके हैं। हालांकि, फोर्ड ने इसे भारत में लॉन्च करते-करते काफी समय लगाया। 

    Exterior

    फोर्ड मस्टैंग दिखने में काफी दमदार है। यह 5 मीटर लंबी होने के साथ फोर्ड एंडेवर से ज्यादा चौड़ी भी है। इसमें सबसे ज्यादा आकर्षक चीज़ इसका रोड प्रजेंस है और ये अपने आसपास लोगों की भीड़ जुटाने के पूरी तरह काबिल है। 

    Exterior

    इसकी फ्रंट ग्रिल काफी चौड़ी है जो इसे एक दमदार लुक देती है। साथ ही इसमें 19 इंच के व्हील और पतले हेडलैंप दिए गए हैं जो काफी स्टाइलिश लगते हैं। मस्टैंग में रियर ट्राइ स्लैट एलईडी टेललाइट्स भी दी गई है जो रात में काफी शानदार नज़र आती हैं। 

    Exterior

    साइज कंपेरिज़न

    फोर्ड मस्टैंग ऑडी टीटी
    लंबाई  4784 मिलीमीटर 4177 मिलीमीटर
    चौड़ाई 2080 मिलीमीटर 1966 मिलीमीटर
    ऊंचाई 1391 मिलीमीटर 1353 मिलीमीटर
    ग्राउंड क्लीयरेंस 137 मिलीमीटर 135 मिलीमीटर
    व्हीलबेस 2720 मिलीमीटर 2505 मिलीमीटर
    कर्ब वेट (किलोग्राम) - 1410किलोग्राम

    इंटीरियर

    Interior

    इस कार की ड्राइविंग सीट पर बैठते ही सामने इसका बड़ा-सा बोनट नज़र आता है जो कि आज कल की कारों में देखने को भी नहीं मिलता है। कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर बाहर का नज़ारा साफ-साफ और पूरा दिखाई देता है जो ड्राइविंग के लिहाज़ से काफी अच्छा माना जाता है। 

    Interior

    फोर्ड मस्टैंग का साइज़ इतना बड़ा है कि इसके अंदर अच्छी कद काठी वाले पैसेंजर बड़े आराम से बैठ सकते हैं। यहां तक की 6 फीट से ज्यादा लंबाई वाला पैसेंजर इसकी बड़ी सीटों पर कंफर्टेबल होकर बैठ सकता है। वैसे तो यह एक 4-सीटर कार है मगर इसकी रियर सीट पर छोटे बच्चे को ही बैठाया जा सकता है। कार की बैक सीट पर लेगरूम और हैडरूम फ्रंट सीट जितना अच्छा नहीं है। यहां एक औसत लंबाई वाले पैसेंजर का सिर कार की विंडशील्ड को छूता है। स्लोपी रूफलाइन और दरवाज़े की चौड़ाई कम होने के चलते भी इसकी ​रियर सीट पर बैठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 

    Interior

    फोर्ड मस्टैंग में राउंड हॉर्न पैड के साथ थ्री स्पोक स्टीयरिंग, ट्विन काउल डैशबोर्ड और रेट्रो स्टाइल्ड टॉगल स्विच दिए गए हैं जिनसे अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स: नॉर्मल, स्पोर्ट प्लस, ट्रैक और स्नो वैट, स्टीयरिंग मोड्स: नॉर्मल, कंफर्ट एवं स्पोर्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फंक्शन को ऑपरेट किया जा सकता है। 

    Interior

    इन विंटेज एलिमेंट्स के अलावा नई मस्टैंग में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, वन टच अप/डाउन विंडो, क्रूज कंट्रोल, 2-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे मॉर्डन फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, ये सारे फीचर्स सस्ते तो नहीं लगते, मगर इन्हें प्रीमियम भी नहीं कहा जा सकता है। इसके इंटीरियर में काफी ज्यादा हार्ड प्लास्टिक ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर जर्मनी में बनी इसी प्राइस रेंज वाली दूसरी लग्जरी सेडान के मुकाबले फोर्ड मस्टैंग की फिट और फिनिशिंग उतनी अच्छी नहीं लगती है। 

    सुरक्षा

    सेफ्टी के लिहाज़ से फोर्ड मस्टैंग में ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग, एबीएस, रियर सीट पर आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    परफॉरमेंस

    Performance

    फोर्ड मस्टैंग के इंटरनेशनल वर्जन में काफी सारे इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। मगर भारत में यह 5.0 लीटर वी8 इंजन में ही उपलब्ध है। एमिशन नॉर्म्स और नॉइस रेग्यूलेशन के चलते इंजन के शोर को दबा दिया गया है और यह बात परफॉर्मेंस बेस्ड कारें चलाने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। 

    फोर्ड मस्टैंग का पावरफुल इंजन 515 एनएम का टॉर्क और 401 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है जो कि काफी अच्छा आउटपुट है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 5.36 सेकंड का समय लगता है जो कि ठीक-ठाक कहा जा सकता है। 

    मस्टैंग के इंडियन वर्जन को डी-ट्यून किया गया है ऐसे में इसके लिए कोई स्पेशल फ्यूल की आवश्यकता नहीं है और रेग्यूलर पेट्रोल पर भी ये आराम से चल सकती है। ऐसे में इंटरनेशनल वर्जन के मुकाबले इंडियन मस्टैंग कम पावरफुल साबित होती है। 

    फोर्ड मस्टैंग में 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो इस्तेमाल करने में काफी अच्छा है। हालांकि, जब आप इस कार को स्पोर्टी मोड पर चलाना शुरू करते हैं तो इसके गियरबॉक्स से रिस्पॉन्स ठीक नहीं मिलता है। ऐसे में कभी-कभी इसमें मैनुअल गियरबॉक्स की कमी महसूस होती है। हालांकि, हाईवे क्रूजिंग के लिहाज से दूसरी परफॉर्मेंस बेस्ड कारों की तरह इसका गियरबॉक्स कंफर्टेबल ही लगता है। 

    परफॉर्मेंस कंपेरिज़न (पेट्रोल)

    फोर्ड मस्टैंग ऑडी टीटी
    पावर 395बीएचपी@6500+-50आरपीएम 226.6बीएचपी@4500-6200आरपीएम
    टॉर्क (एनएम) 515एनएम@4250+-50आरपीएम 370एनएम@1600-4300आरपीएम
    इंजन (सीसी) 4951 सीसी 1984 सीसी
    गियरबॉक्स ऑटोमैटिक ऑटोमैटिक
    टॉप स्पीड (किलोमीटर/घंटा) 237.4 किलोमीटर/घंटा 250 किलोमीटर/घंटा
    0-100 एक्सलरेशन (सेकंड) 5.2 सेकंड 5.3 सेकंड
    कर्ब वेट (किलोग्राम) - 1410किलोग्राम
    माइलेज (एआरएआई) 13.0 किलोमीटर/लीटर 14.33 किलोमीटर/लीटर

    Performance

    राइड और हैंडलिंग 

    फोर्ड मस्टैंग की राइड और हैंडलिंग काफी कंफर्टेबल है। भारत में इस कार को नेशनल हाईवे की सपाट सड़कों से लेकर कम चौड़ी और उबड़-खाबड़ सड़कों पर करीब 1000 किलोमीटर चलाने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इस लग्जरी सेडान को भारत जैसे देश में रोजाना के हिसाब से भी चलाया जा सकता है। इसमें 137 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है जो हमारे देश के हिसाब से ज्यादा नहीं है मगर, फिर भी हमारे टेस्ट में जब यह ऊंचे स्पीड ब्रेकर्स के ऊपर से गुज़री तो इसके निचले हिस्से को जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा। 

    मस्टैंग के फ्यूल टैंक की क्षमता 60.9 लीटर है। सिटी में यह 4.6 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है तो वहीं हाईवे पर यह 7.46 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 

    Performance

    मस्टैंग के स्टीयरिंग व्हील का वज़न ना तो ज्यादा भारी है और ना ही ज्यादा हल्का है। ऐसे में मोड़ पर भी यह कार बड़े आराम से गुज़र जाती है। हालांकि, यह बीएमडब्ल्यू जेड4, ऑडी टीटी और पोर्श केमन के स्टीयरिंग व्हील जितना फुर्तिला भी नहीं है। ऐसे में तेज़ स्पीड पर कॉर्नर से गुज़रते वक्त आप कार के वजन को महसूस कर सकते हैं। 

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • रेग्यूलर फ्यूल पर भी काम कर सकता है इसका इंजन
    • 401पीएस/515एनएम है इसके नैचुरली एस्पिरेटेड वी8 इंजन का आउटपुट
    • काफी आकर्षक है इसका डिज़ाइन
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • जर्मनी की कुछ लग्ज़री सेडान कारों के मुकाबले इंटीरियर की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं
    • स्पोर्टी ड्राइविंग के लिहाज़ से इसका 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उतना खास नहीं
    • मस्टैंग के इंडियन वर्जन में नहीं मिलता मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 न्यूज़

    • नई न्यूज़
    • रोड टेस्ट
    • फोर्ड मस्टैंग फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      फोर्ड मस्टैंग फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

       हमने इस कार के साथ पूरा हफ्ता गुज़ारा जहां हम इसे फैमिली रोड ट्रिप पर भी लेकर गए, कच्ची सड़कों पर भी चलाया और सिटी के भारी भरकम ट्रैफिक में भी आज़माया।

      भानुफरवरी 27, 2020

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 यूज़र रिव्यू

    4.7/5
    पर बेस्ड70 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (70)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (25)
    • कंफर्ट (15)
    • माइलेज (5)
    • इंजन (27)
    • इंटीरियर (11)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (14)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • a
      alok jha on दिसंबर 04, 2025
      4.7
      Fastest.
      Overall it's one of the best and luxurious cars. If someone is thinking to purchase it go for it one of the best cars i have ever drive and its engine, interior seats everything is good and tyres of the cars are actually good looking it's like the best cars in this price segment everyone should try this once in their life.
      और देखें
    • s
      shubham on मार्च 14, 2025
      4.8
      The Absolute Wonder
      The car gives you a feel that is verry different from any other looks wise amazing speed is the real master with that horsepower makes it a wonder car absolute wonder.
      और देखें
      1
    • h
      hitesh sharma on जुलाई 08, 2020
      4.7
      Good Car
      I used this for 7 years. It's very good at speed in handling. But it's not worth for money.
      1 1
    • v
      viren agola on मई 19, 2020
      4.7
      My Dream Car
      This is an amazing car and a dream car as well. My first choice in the world is an amazing car which I bought.
      और देखें
      3
    • राहुल nag on मई 17, 2020
      4.8
      Dream Car: Ford Mustang
      Ford Mustang is the best car in India all people have loved this car I wish to buy the most wonderful Ford Mustang car.
      और देखें
    • सभी मस्टैंग 2016-2020 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    S asked on 24 Jul 2020
    Q ) Which Documents are required to purchase this car,And how to my EMI can calculat...
    By CarDekho Experts on 24 Jul 2020

    A ) Well, in order to purchase a car you need your documents which prove your identi...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Vikram asked on 1 Jul 2020
    Q ) What is the top speed of Ford Mustang?
    By CarDekho Experts on 1 Jul 2020

    A ) The top speed of Ford Mustang is around 250 kmph.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Aryan asked on 27 Jun 2020
    Q ) What are the colors of the Ford Mustang V8?
    By CarDekho Experts on 27 Jun 2020

    A ) Ford Mustang is available in 6 different colours - Magnetic, Ingot Silver, Absol...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Aneeta asked on 24 Apr 2020
    Q ) Can I drive Ford Mustang 500km nonstop?
    By CarDekho Experts on 24 Apr 2020

    A ) You could drive Ford Mustang the 500kms outright without any stops but it is rec...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Noel asked on 24 Apr 2020
    Q ) Can we get a manual gear box in Ford Mustang instead of the automatic?
    By CarDekho Experts on 24 Apr 2020

    A ) The Ford Mustang is only powered by a 5.0-litre Ti-VCT V8 petrol engine mated to...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    फरवरी ऑफर देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 लेटेस्ट अपडेट

    फोर्ड मस्टंग फेसलिफ्ट: फोर्ड ने 2017 की शुरुआत में मस्टंग के फेसलिफ्ट वर्ज़न से पर्दा उठाया था। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। पुरानी और नई फोर्ड मस्टंग में अंतर जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

    फोर्ड मस्टंग प्राइस: भारतीय बाजार में फोर्ड मस्टंग केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 74.62 लाख रुपये है।

    फोर्ड मस्टंग इंजन: फोर्ड की इस स्पोर्ट कार में 5.0-लीटर का टीआई-वीसीटी वी8 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 401पीएस की पावर 515एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसमें चार ड्राइव मोड़ मिलते हैं जिनमें 'नार्मल', 'स्पोर्ट', 'स्पोर्ट+' और 'स्नो/वेट' शामिल हैं। 

    फोर्ड मस्टंग फीचर्स: फोर्ड मस्टंग में 8-एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रैकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), प्रोग्रामेब्ल की, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फोर्ड की इस दमदार गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक लाइन-लॉक, 8-इंच का सिंक 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 9 स्पीकर्स (एम्पलीफायर के साथ), एचआईडी (हाई इंटेंसिटी डिस्चार्ज) प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स समेत कई अन्य मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। 

    इनसे हैं मुकाबला: इंडिया में फोर्ड मस्टंग का मुकाबला ऑडी टीटी और मर्सिडीज-बेंज एसएलसी से है।

    और देखें
    space Image
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है