• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एनएआईएएस-2016 में दिखेगी मर्सिडीज़-बेंज की ई-क्लास

    जर्मन लग्ज़री कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज की नई 2017 ई-क्लास सेडान का डेब्यू इसी साल आयोजित होने वाले नोर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल आॅटो शो (एनएआईएएस) में किया जाएगा। इस कार को साल के मध्य तक यूएस और सर्दियों तक यूके में लाॅन्च किया जाएगा। भारत की बात करें तो ई-क्लास को साल 2016 के कुछ समय बाद उतारा जाएगा। कंपनी की ओर से अभी तक इस सेडान की कीमतों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 13, 2016 15:41 ist
    info icon
    published onJan 13, 2016 15:41 IST
    last updated onJan 13, 2016 15:41 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    नई ई-क्लास को मर्सिडीज-बेंज की डिजायन के आधार पर ही बनाया गया है। यह डिजायन स्टाइल पहले ही एस-क्लास और सी-क्लास में देखी जा चुकी है। अपने मौजूदा माॅडल की तुलना में ई-क्लास 1.7 इंच लंबी है। आॅवरआॅल इस सेडान की कुल लंबाई 193.8 इंच है। 2017 मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास में व्हीलबेस को भी बढ़ाया दिया गया है। नई ई-क्लास का व्हीलबेस 115.7 इंच का होगा।

    2017 ई-क्लास के केबिन की बात करें तो इसके अधिकांश फीचर्स कंपनी के रेगुलर माॅडल की तरह ही एि जाएंगे। इस सेडान में 12.3-इंच एलसीडी स्क्रीन की जोड़ी मौजूद है जो इस्ट्रमेंट क्लस्टर व इंफोटेन्मेंट फीचर्स की तरह काम करेगी। स्टेयरिंग व्हील पर मौजूद टचपेड से आप अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकते हैं। साउंड सिस्टम में 23 बर्मस्टर 3डी साउंड स्पीकर दिए गए हैं।

    भारत में आने वाली ई-क्लास में सी-क्लास की तरह ही पेट्रोल इंजन आॅप्शन दिया जाएगा। इसमें दिया 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 184 पीएस पावर और 300 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। वहीं इसके डीज़ल वेरिएंट में 2.0-लीटर इंजन दिया जाएगा। यह मशीन 194 पीएस पावर के साथ 400 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम होगा।

    वैसे तो भारत में ई-क्लास का सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़ और आॅडी ए-6 से होगा। लेकिन पावर स्पेसिफिकेशन में ई-क्लास थोड़ी कमतर नज़र आती है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है