• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 टर्बो : पावरफुल इंजन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए क्या लेनी चाहिए ये कार?

    हुंडई आई20 एक प्रीमियम हैचबैक कार है। कंपनी ने अब आई20 में टर्बो अपग्रेड भी दे दिया है। इसमें 1.0-लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच (डीसीटी) और इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) का ऑप्शन मिलता है। नई हुंडई आई20 टर्बो में क्या कुछ ख़ास मिलता है, ये जानेंगे यहां:-

    प्रायोजित
    प्रायोजित
    published on मार्च 26, 2021 15:39 ist
    info icon
    published onMar 26, 2021 15:39 IST
    last updated onMar 26, 2021 15:39 IST
    123 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई आई20 एक प्रीमियम हैचबैक कार है। कंपनी ने अब आई20 में टर्बो अपग्रेड भी दे दिया है। इसमें 1.0-लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच (डीसीटी) और इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) का ऑप्शन मिलता है। नई हुंडई आई20 टर्बो में क्या कुछ ख़ास मिलता है, ये जानेंगे यहां:-

    स्पोर्टी एक्सटीरियर : हुंडई की इस कार को नई डिज़ाइन थीम पर तैयार किया गया है। हुंडई आई20 टर्बो पहले से ज्यादा स्पोर्टी लगती है। फ्रंट पर इसमें फ्रेमलैस ग्रिल रेड टर्बो बैजिंग के साथ दी गई है। इसमें दिए गए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स बेहद स्मार्ट लगते हैं। वहीं, डायनामिक वर्टिकल फॉग लैंप्स इसे और भी ज्यादा ख़ास बनाते हैं। आई20 टर्बो में शोल्डर लाइन शार्प केरेक्टर लाइन के साथ दी गई है, यह पीछे की तरफ रूफ पैनल में जाकर मिलती है। रियर साइड पर इसमें ज़ेड शेप के टेललैंप्स दिए गए हैं जिस पर नए डिज़ाइन के एलिमेंट्स लगे हैं। इसके अलावा आई20 टर्बो में 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, इलेक्ट्रिक सनरूफ और ड्यूल टोन पेंट स्कीम मिलती है।

    स्मार्ट इंटीरियर : स्पोर्टी थीम इसके इंटीरियर पर भी देखने को मिलती है। आई20 टर्बो में ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। केबिन के अंदर इसमें लैदर अपहोल्स्ट्री मिलती है, साथ ही इसकी सीटों पर रेड स्टिचिंग भी की गई है जिसके चलते इसका केबिन बेहद प्रीमियम लगता है। इसका केबिन लेआउट एकदम मॉडर्न है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 26.3 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन भी दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें दिए गए सभी कंट्रोल्स ड्राइवर की पहुंच में है, वहीं टॉगल स्विच को ऑपरेट करने पर थोड़ा ध्यान देना पड़ता है।

    हुंडई आई20 टर्बो के व्हीलबेस का साइज़ 2580 मिलीमीटर है। इसमें रियर पैसेंजर्स को पर्याप्त लेगरूम व नीरूम स्पेस मिलता है। नई आई20 सेगमेंट की सबसे चौड़ी कार है, इसमें पीछे की तरफ तीन फुल साइज़ के व्यस्क पैसेंजर्स आरामसे बैठ सकते हैं। रियर पैसेंजर्स के कम्फर्ट के लिहाज से इसमें एयर कॉन वेंट्स और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट की सुविधा दी गई है।

    दमदार परफॉर्मेंस : हुंडई आई20 टर्बो में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 120 पीएस और 172 एनएम है। यह गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार को 9.9 सेकंड में तय कर लेती है। इस कार का रिफाइनमेंट लेवल बेहद अच्छा है। एआरएआई के अनुसार, नई आई20 कार 20.28 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन ऑप्शंस : आई20 टर्बो हैचबैक में 7-स्पीड डीसीटी और इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी) का ऑप्शन दिया गया है। इसका डीसीटी गियरबॉक्स काफी फास्ट है और यह इंजन को सही गियर में रखने में मदद करता है। इस दमदार इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन के चलते पैसेंजर्स को अच्छा राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है। इसका 'स्पोर्ट' मोड कार की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। यदि आप क्लच पैडल नहीं चाहते हैं तो मैनुअल गियर शिफ्ट के एंगेजिंग एक्सपीरिएंस को नज़रअंदाज़ किए बिना भी इसके आईएमटी ऑप्शन को चुन सकते हैं। यह नया टू-पैडल ट्रांसमिशन सिस्टम हुंडई द्वारा भारत के लिए लॉन्च किया गया नया ट्रांसमिशन सिस्टम है।

    प्रेक्टिकल कार : हुंडई आई20 टर्बो बेहद प्रैक्टिकल कार है। इसमें 170 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है जिसके चलते यह खराब सड़कों या फिर ऊंचे स्पीड ब्रेकर से आसानी से निकल जाती है। इसमें 311-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 37-लीटर है। 

    निष्कर्ष : हुंडई आई20 टर्बो स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रेक्टिकलिटी का एक अच्छा मिश्रण है। लुक्स के मामले में यह गाड़ी बेहद आकर्षक है। इसमें कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें डीसीटी और आईएमटी गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलती है। हुंडई की यह कार कम्फर्ट के मामले में बेहद अच्छी है। इसकी चौड़ाई काफी ज्यादा है, इस लिहाज से यह सेगमेंट की सबसे स्पेशियस कार साबित होती है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई आई20 टर्बो : अब प्रीमियम होने के साथ-साथ स्पोर्टी भी हो गई है ये कार

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है