• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई आई20 टर्बो : अब प्रीमियम होने के साथ-साथ स्पोर्टी भी हो गई है ये कार

    ऑल न्यू आई20 टर्बो कार पहले से ज्यादा एडवांस है। यदि आप एक ऐसी गाड़ी पसंद करते हैं जो प्रीमियम हो, विश्वसनीय हो और अच्छे-खासे फीचर्स से लैस हो तो ऐसे में हुंडई आई20 टर्बो को चुनने के कई सारे कारण है, इसके बारे में जानेंगे यहां:-

    प्रायोजित
    प्रायोजित
    published on मार्च 23, 2021 14:53 ist
    info icon
    published onMar 23, 2021 14:53 IST
    last updated onMar 23, 2021 14:53 IST
    72 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई आई20 एक ऐसी कार नहीं है जिसे स्टेटस सिंबल बनाया जा सके। मगर, यह प्रीमियम हैचबैक कार जरूर है जो हर भारतीय को एक बार में पसंद आ सकती है। 

    टर्बो इंजन 

    सभी गाड़ी के फीचर्स अहम होते हैं। लेकिन, जो चीज़ आई20 को एक अच्छी हैचबैक कार बनाती है वो है इसकी पावरट्रेन। इस कार में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर जीडीआई टर्बो इंजन दिया गया है। 

    यह प्रीमियम हैचबैक 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस लिहाज से यह सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार साबित होती है। साथ ही यह सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा टॉर्क देने वाली कार भी है।  

    नई हुंडई आई20 ना सिर्फ पावरफुल है, बल्कि बेहद लाइट भी है। इसे हुंडई के के-प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म को हाई टेंसाइल स्टील से तैयार किया गया है। 

    अच्छी परफॉर्मेंस

    0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हुंडई आई20 टर्बो केवल 9.9 सेकंड में तय कर लेती है। इस लिहाज से यह सेगमेंट की सबसे फास्ट कार साबित होती है। लेकिन, जिस तरह से नई आई20 टर्बो राइडिंग के दौरान अच्छी परफॉरमेंस देती है वह बेहद ही रोमांचक लगती है। 

    टर्बो इंजन शुरूआती एसेलेरेशन के दौरान स्मूद पावर डिलीवर नहीं करते हैं। वहीं, थ्रॉटल लगाने पर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन की पावर डिलीवरी बेहद स्मूद लगती है।

    लेकिन, हुंडई आई20 टर्बो के साथ ऐसा नहीं है। इस गाड़ी की पावर बेहद स्मूदली बिल्ड अप होती है और टर्बो थ्रिल का अनुभव करने के लिए कभी भी इंजन की स्पीड बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

    इस लिहाज से यह गाड़ी उन लोगों के लिए सिटी में चलाने के हिसाब से एक अच्छी चॉइस है जो कार की पावर को एन्जॉय करने के लिए खाली सड़कों का इंतज़ार नहीं करते हैं। 

    अच्छी पावर डिलीवरी व दमदार ट्रांसमिशन ऑप्शंस

    हुंडई आई20 टर्बो में दो ट्रांसमिशन ऑप्शंस 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) और 6-स्पीड आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) दिए गए हैं। चाहे बात भीड़भाड़ वाले इलाके में कार चलाने की हो या फिर हाइवे पर ड्राइव करने की, दोनों ही ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ आई20 टर्बो में ग्राहकों को अच्छा-खासा राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है। 

    एआरएआई के अनुसार यह 20.28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस लिहाज से यह सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार है। 

    प्रीमियम कार

    आई20 सेगमेंट की हमेशा से प्रीमियम कार रही है और इसके टर्बो वेरिएंट के साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। इसका प्रीमियम नेचर इसके इंजन को स्टार्ट करने पर ही मालूम चल जाता है। इसकी थ्री-पॉट मोटर को एकदम रिफाइन करके पेश किया गया है।

    हुंडई ने आई20 टर्बो के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। उदाहरण के तौर पर इसमें डायमंड पैटर्न ग्रिल और टर्बो बैजिंग दी गई है।

    नई हुंडई आई20 के इंटीरियर पर ऑल ब्लैक अपहोल्स्ट्री, रेड स्टिचिंग और पाइपिंग के साथ दी गई है। साथ ही इसमें स्विच पर रेड एक्सेंट्स भी मिलते हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इन्फॉर्मेशन समेत और भी कई सारी जानकारियां देने में सक्षम है। यह सभी एलिमेंट्स इसे एकदम प्रीमियम और स्पोर्टी अहसास दिलाते हैं।  

    इस हैचबैक कार में सेगमेंट का सबसे बड़ा 10.25-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आता है और राइडिंग के दौरान फोन कॉल्स को कंट्रोल करने, लाइव नेविगेशन को देखने और म्यूज़िक को सुनने में मदद करता है।  

    वारंटी ऑप्शंस

    हुंडई आई20 टर्बो के साथ तीन वारंटी ऑप्शंस: 3 साल या 100,000 किलोमीटर, 4 साल या 50,000 किलोमीटर और 5 साल या 40,000 किलोमीटर मिलते हैं। इस कार की सेगमेंट में मेंटेनेंस कॉस्ट सबसे कम है। हुंडई इस कार के साथ 3-साल की रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा भी दे रही है। 

    यदि आप भी ऑल न्यू हुंडई आई20 टर्बो का रियल एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो आज ही हुंडई डीलरशिप पर जाकर टेस्ट ड्राइव बुक करें।

    was this article helpful ?

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है