• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 में महिंद्रा इन 6 नई कारों को कर सकती है लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट

    मौजूदा एसयूवी कारों को अपडेट देने के साथ-साथ महिंद्रा नई लाइफस्टाइल और इलेक्ट्रिक कारें पेश करने की भी तैयारी कर रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 04, 2026 12:12 ist
    info icon
    published onApr 04, 2026 12:11 IST
    last updated onApr 04, 2026 12:12 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra SUVs Launching In 2026

    महिंद्रा अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है, और अपकमिंग लाइनअप से पता चलता है कि कंपनी अपनी रफ्तार बिलकुल भी धीमी नहीं करने वाली है। अपने पॉपुलर मॉडल्स को अपडेट करने से लेकर नई गाड़ियां  पेश करने तक, आने वाले महीनों में कंपनी खरीदारों के लिए बहुत कुछ नया लेकर आने वाली है। ऐसा लगता है कि महिंद्रा का फोकस अलग-अलग केटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर है, जिनमें लाइफस्टाइल व्हीकल, कॉम्पेक्ट एसयूवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं।

    2026 में महिंद्रा इन सभी नई कारों को कर सकती है लॉन्च :- 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन बेस्ड पिकअप 

    संभावित कीमत : 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो एन पर बेस्ड पिकअप ट्रक पर काम कर रही है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। यह लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक उन खरीदारों को आकर्षित करेगा, जो एक आम एसयूवी के मुकाबले ज्यादा वर्सेटाइल गाड़ी चाहते हैं। यह ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड हो सकता है और भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी तस्वीरों में इसमें डुअल-कैब सेटअप नजर आया है। 

    Mahindra Scorpio N Pickup

    इसमें स्कॉर्पियो एन वाली मस्कुलर स्टाइलिंग दी जा सकती है और कार्गो बेड को फिट करने के लिए इसके पीछे के हिस्से को फिर से डिजाइन किया जा सकता है। इसमें स्कॉर्पियो एन वाला केबिन लेआउट और फीचर दिए जा सकते हैं, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई अन्य कंफर्ट फीचर शामिल हैं। स्कॉर्पियो एन बेस्ड पिकअप में स्कॉर्पियो एन वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। बेहतर ऑफ-रोड क्षमता के लिए इसके टॉप वेरिएंट में 4x4 सिस्टम दिया जा सकता है। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट 

    संभावित कीमत : 13.50 लाख रुपये से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    स्कॉर्पियो एन कार को नया मिड-लाइफ अपडेट दिया जा सकता है, जिससे यह मुकाबले में मौजूद गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे पाएगी। इस एसयूवी कार से जुड़ी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन में कई डिजाइन अपडेट दिए जा सकते हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। 

    Mahindra Scorpio N Facelift

    इस गाड़ी में नई फ्रंट प्रोफाइल, नए लाइटिंग एलिमेंट, और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, और इसके केबिन में भी कई हल्के-फुल्के बदलाव नजर आ सकते हैं। इस गाड़ी के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार के वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया जा सकता है। यहां देखें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार की तस्वीरें

    इस एसयूवी कार के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव शायद ही किए जाएंगे। इसमें मौजूदा मॉडल वाले 2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। इस गाड़ी के कुछ चुनिंदा डीजल वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिल सकता है। 

    महिंद्रा विजन एस/ न्यू जनरेशन बोलेरो 

    संभावित कीमत : 9 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    महिंद्रा अपनी न्यू जनरेशन बोलेरो को भारत में इस साल लॉन्च कर सकती है। इस गाड़ी की झलक विजन एस कॉन्सेप्ट वर्जन में देखने को मिल चुकी है। यह मॉडल महिंद्रा की सबसे जानी-मानी नेमप्लेट में से एक के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। इस एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है, जिससे इसके डेवलपमेंट की जानकारी और लॉन्च टाइमलाइन का पता चला है।

    Mahindra Vision S Concept

    नई महिंद्रा बोलेरो कार में ज्यादा मॉडर्न डिजाइन दी जा सकती है। टेस्टिंग की तस्वीरों से पता चला है कि इस गाड़ी का लुक बॉक्सी और सीधा होगा। इसमें टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील दिया जाएगा जो इसके मजबूत कैरेक्टर के साथ काफी जचेगा इस गाड़ी का केबिन अपमार्केट और प्रेक्टिकल हो सकता है, साथ ही इसमें कई अतिरिक्त फीचर भी दिए जा सकते हैं। इसमें एक्सयूवी 3एक्सओ वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 

    महिंद्रा विजन टी (हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर)  

    संभावित कीमत : 12.50 लाख रुपये से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    महिंद्रा अपनी नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार विजन टी पर भी काम कर रही है, जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और दूसरी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार से हो सकता है। यह मॉडल कंपनी को सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में से एक में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद करेगा। इसकी डिजाइन थार की तरह मजबूत और बॉक्सी हो सकती है, जिससे इसे सेगमेंट में एक खास पहचान मिलेगी जहां ज्यादातर अर्बन एसयूवी कारों का दबदबा है।

    Mahindra Vision T

    इसका केबिन काफी सिंपल और मॉडर्न हो सकता है। इसमें वर्टिकल पोजिशनिंग वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसे बाजार में कॉम्पिटिटिव बनाए रखने के लिए इसमें कई अच्छे फीचर शामिल कर सकती है। इस गाड़ी के इंजन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

    महिंद्रा बीई 07 कॉम्पेक्ट एसयूवी 

    संभावित कीमत : 29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

    बीई 07 महिंद्रा के डेडिकेटेड 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' सब ब्रांड के तहत आने वाले अपकमिंग इलेक्ट्रिक लाइनअप का हिस्सा होगी। इसे ज्यादा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के तौर पर पोजिशन किया जा सकता है। इस गाड़ी का फोकस डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर हो सकता है। महिंद्रा के एंग्लो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह एक बड़ी और ज्यादा कन्वेंशनल दिखने वाली एसयूवी कार होगी, जिसमें कंपनी के दूसरे ईवी कॉन्सेप्ट के मुकाबले ज्यादा स्पेस और प्रेक्टिकेलिटी मिलेगी। 

    Mahindra BE 07

    इस एसयूवी कार में फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लेंग्वेज दी जा सकती है, और इसका केबिन काफी स्पेशियस और फीचर लोडेड हो सकता है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन : 59 केडब्ल्यूएच और 79 केडब्ल्यूएच दिए जा सकते हैं, जिसकी सर्टिफाइड रेंज ज्यादा हो सकती है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिसमें महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार एक्सईवी 9ई और बीई 6 वाले एलिमेंट शामिल हो सकते हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी 

    संभावित कीमत : 8.2 लाख रुपये से 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    महिंद्रा अपनी एक्सयूवी 3एक्सओ कार का सीएनजी वेरिएंट भी पेश कर सकती है, जो कि इसके लाइनअप में सस्ता फ्यूल ऑप्शन साबित हो सकता है। एक्सयूवी 3एक्सओ सब-4 मीटर कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक पॉपुलर चॉइस बनी हुई है और सीएनजी वर्जन जुड़ने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ सकती है, खासकर उन खरीदारों के लिए जो गाड़ी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। 

    Mahindra XUV 3XO

    एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी में मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल वाले कई फीचर दिए जा सकते हैं, जिसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 एडीएएस शामिल हैं। महिंद्रा इसमें डुअल-सिलेंडर सेटअप का इस्तेमाल कर सकती है जिससे इसकी बूट स्पेस बिलकुल प्रभावित नहीं होगी। 

    इन सभी महिंद्रा कारों को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें लाइफस्टाइल पिकअप से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की एक विस्तृत रेंज शामिल है। इनमें से आप किस कार का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 07 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है