• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 700 का आर्टिस्ट ने तैयार किया कार्डबोर्ड से स्केल मॉडल, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे इसके फैन

    कार्डबोर्ड से कारों के स्केल मॉडल बनाने में वाले एक इंडियन आर्टिस्ट ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 तैयार की है। ब्लू कलर में नजर आ रहा मॉडल हूबहू एक्सयूवी700 जैसा दिख रहा है जिसे बनाने का तरीका आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 14, 2023 16:09 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2023 16:09 IST
    last updated onFeb 14, 2023 16:09 IST
    285 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 Cardboard Scale Model

    कार्डबोर्ड से कारों के स्केल मॉडल बनाने में वाले एक इंडियन आर्टिस्ट ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 तैयार की है। ब्लू कलर में नजर आ रहा मॉडल हूबहू एक्सयूवी700 जैसा दिख रहा है जिसे बनाने का तरीका आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

    कार्डबोर्ड ​क्रिएशंस नाम के यूट्यूब चैनल ने ऐसे कई मॉडल तैयार किए हैं जिन्हें वो कार्डबोर्ड, टेप, पेंट और स्टेपल्स की मदद से तैयार करते हैं। एक्सयूवी 700 के इस स्केल मॉडल का डिजाइन थोड़ा बॉक्सी शेप का है। आर्टिस्ट ने अपनी तरफ से पूरा एक्सयूवी 700 जैसा लुक देने की कोशिश की ​है जिसमें ओरिजनल एसयूवी वाले ही अलॉय व्हील्स, आगे की ग्रिल और एड्रीनोएक्स की ब्रांडिंग नजर आ रही है।

    Mahindra XUV700 Cardboard Scale Model Interior

    इसे तैयार करने के पूरे प्रोसेस में सभी पैनल्स, सीटों और इंटीरियर के कटआउट्स का इस्तेमाल किया है। यदि आप इसके अंदर देखें तो आपको ड्युअल इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन भी नजर आएंगी। ये एक 5 सीटर मॉडल है जिसमें ब्लैक और बैज कलर की ड्यूल टोन थीम दी गई है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी400 फॉर्मूला ई एडिशन से उठा पर्दा, जानिए क्या​ मिलेगा इसमें खास

    Mahindra XUV700 Cardboard Scale Model Side
    Mahindra XUV700 Cardboard Scale Model

    आर्टिस्ट द्वारा तैयार की गई हर कार जिनमें एक्सयूवी700 भी शामिल है, सब में कार्डबोर्ड से बने स्पेयर व्हील भी दिए गए हैं। इस स्केल मॉडल में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ के साथ साथ रियर स्पॉयलर और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया हैं। कार्डबोर्ड से तैयार की गई ये महिंद्रा एक्सयूवी 700 आपको कैसी लगी, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएंं।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है