• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो डस्टर का भविष्य संकट में आ रहा नजर,बड़े अपडेट्स की महसूस होने लगी जरूरत

    2012 में रेनो डस्टर को लॉन्च किया गया था और अब इसका मॉडल 10 साल पुराना हो गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 28, 2021 17:19 ist
    info icon
    published onJun 28, 2021 17:19 IST
    last updated onJun 28, 2021 17:19 IST
    258 Views
    • Write a कमेंट

    रेनो डस्टर भारत में लॉन्च होने वाली पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक थी और ये कंपनी का यहां सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट भी बन गई थी। इसी दौरान कंपनी ने इसके यूरोपियन मॉडल को जनरेशन अपडेट ​दे दिया था और अब वहां डस्टर को फेसलिफ्ट अपडेट भी दिया जा चुका है। डस्टर का सेकंड जनरेशन मॉडल अब तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है और माना जा रहा है कि कंपनी इसे शायद यहां लॉन्च भी नहीं करेगी। डस्टर को यहां फेसलिफ्ट और इंजन अपडेट्स तो दिए गए मगर समय के साथ ये कार ग्राहकों को आउटडेटेड लगने लगी जिसका सीधा फायदा इसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों को मिला। अपग्रेड्स नहीं होने के कारण एक समय भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी रही डस्टर का असतित्व यहां खतरे में पड़ने लग गया है।

    नीचे दी गई फोटो रेनो डस्टर के यूरोपियन मॉडल की है जिसे हाल ही में फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया है। 

    2022 Duster Front

    2015 में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा के मार्केट में आने के बाद डस्टर की सेल्स नीचे गिरने लगी। ये फर्क आपको नीचे दिए गए आंकड़ो के जरिए ही पता चल जाएगा जहां हमनें दिसंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2020 तक दोनों कारों की सेल्स का एक डेटा तैयार किया है।

    दिसंबर सेल्स फिगर

    रेनो डस्टर

    हुंडई क्रेटा

    2014

    3257

    -

    2015

    2323

    4709

    2016

    1729

    6563

    2017

    1369

    6755

    2018

    1296

    7631

    2019

    756

    6713

    2020

    494

    10592


    रेनो डस्टर को बिक्री के उतने आंकड़े आजतक नहीं मिले जितने कि क्रेटा और सेल्टोस जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को मिल चुके हैं। मगर डस्टर इन दोनों कारों एक बेहतर विकल्प भी साबित होती है। जहां क्रेटा और सेल्टोस एक अच्छी अर्बन एसयूवी साबित होती है तो वहीं डस्टर एक दमदार और अच्छी राइड क्वालिटी एवं ज्यादा स्पेस वाली कार साबित होती है। 

    रेनो ने जब इसके इंडियन मॉडल को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया था तो कंपनी ने इसमें से 1.5 लीटर डीजल और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम वाले वेरिएंट्स को बंद कर दिया था। अब इस कार में 105 पीएस की पावर जनरेट करने वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और 156 पीएस की पावर जनरेट करने वाले 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी गई है जिनके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। डस्टर टर्बो अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। मगर इसका इंटीरियर और फीचर लिस्ट सेगमेंट में मौजूद दूसरी कारों के आगे कुछ फीका पड़ जाता है। हमनें प्राइसिंग के मोर्चे पर डस्टर पेट्रोल मॉडल का कंपेरिजन सेगमेंट में मौजूद दूसरी पेट्रोल कारों से किया है जो इस प्रकार से है:

    रेनो डस्टर

    हुंडई क्रेटा

    किआ सेल्टोस

    9.86 लाख रुपये से लेकर  14.25 लाख रुपये

    10 लाख रुपये से लेकर  17.70 लाख रुपये

    9.95 लाख रुपये से लेकर  17.44 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार

    Renault Duster Interior
    Kia Seltos Interior

    रेनो डस्टर एसयूवी इसके मुकाबले में मौजूद क्रेटा और सेल्टोस से काफी ज्यादा अफोर्डेबल एसयूवी है। इन मॉडल्स के टॉप वेरिएंट्स में आपको कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, बोस साउंड सिस्टम के साथ आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 360 डिग्री कैमरा (सेल्टोस), पैनोरमिक सनरूफ (क्रेटा) और छह एयरबैग जैसे फीचर्स पाने के लिए डस्टर से 3 लाख रुपये एक्सट्रा खर्च करने पड़ेंगे। डस्टर के मुकाबले इन दोनों कारों के इंटीरियर की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। 

    इसके अलावा किआ और हुंडई की दोनों एसयूवी कारों के टॉप वेरिएंट्स में डीजल और टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी दी गई है ​और इनमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी रखे गए हैं। ​यदि रेनो को भारत में डस्टर एसयूवी को एक ​बार फिर से हिट प्रोडक्ट साबित कराना है तो उसे इसमेंं कुछ कॉस्मैटिक बदलाव कर इसकी फीचर लिस्ट को अपग्रेड करना ही होगा। 

    अब डस्टर को तीसरी बार जनरेशन अपडेट दिया जा सकता है। हालांकि भारत में इसके कुछ सालों तक लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में तब तक रेनो डस्टर की सेल्स में गिरावट दर्ज होते रहने के ही आसार नजर आ रहे हैं जिससे इसका भविष्य अब गहरे संकट में जाता दिख रहा है। 

    यह भी पढ़ें: जून में रेनो क्विड, ट्राइबर, डस्टर और काइगर पर पाएं 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    R
    ravindrakumar mishra
    Jun 28, 2021, 9:25:54 PM

    In my case availing of my purchased extended warranty was denied on frivolous basis that 3rd service was delayed by about 3000kms, note that all 4 services were done at authorised center

    जवाब
    Write a Reply
    2
    R
    ravindrakumar mishra
    Jun 28, 2021, 9:28:57 PM

    That has shaken my trust in Renault brand altogether, note that I had purchased extended warranty for a sizable sum when purchasing the car (Duster)

      जवाब
      Write a Reply
      1
      k
      kumar mudaliyar
      Jun 28, 2021, 9:36:43 AM

      Spares are very high price as compared to another car . service center charges huge price for servicing

        जवाब
        Write a Reply
        1
        H
        hukkar taipodia
        Jun 28, 2021, 7:12:48 AM

        Servicing/maintenance of cars by Renault is very Very poor. Parts are never available in workshops that is the main reason why people r avoiding Renault cars.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है