• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने किस सब-4 मीटर सेडान कार पर मिल रही है सबसे ज्यादा छूट, जानिए यहां

    अगर आप इस महीने नई सब-4 मीटर सेडान कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर में कई कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते आप भारी बचत कर सकते हैं। तो इस सितंबर में आप सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की किस गाड़ी पर कितनी बचत कर सकते हैं, ये हम जानेंगे यहांः-

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 18, 2020 10:16 ist
    info icon
    published onSep 18, 2020 10:16 IST
    last updated onSep 18, 2020 10:16 IST
    5.8K Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप इस महीने नई सब-4 मीटर सेडान कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर में कई कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते आप भारी बचत कर सकते हैं। तो इस सितंबर में आप सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की किस गाड़ी पर कितनी बचत कर सकते हैं, ये हम जानेंगे यहांः-

    मारुति डिजायर

    Maruti Suzuki Dzire

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    40,000 रुपये तक

    • डिजायर पर ग्राहक अधिकतम 40,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
    • अगर आप इसका प्री-फेसलिफ्ट मॉडल लेते हैं तो इस पर आपको नकद डिस्काउंट 25,000 रुपये का मिलेगा और इस गाड़ी पर आप कुल 55,000 रुपये की बचत कर सकेंगे।
    • डिजायर के स्पेशल एडिशन वेरिएट पर केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही दिया जा रहा है।

    होंडा अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    3,000 रुपये (बिना एक्सचेंज पर)

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    एक्सटेंडेड वारंटी (चौथ व पांचवे साल के लिए)

    12,000 रुपये

    कुल लाभ

    27,000 रुपये तक

    • होंडा अमेज पेट्रोल और डीजल दोनां इंजन ऑप्शन में मिलती है और यह सेगमेंट में सबसे महंगी कारों की लिस्ट में शामिल है।
    • इस कार पर नकद डिस्काउंट केवल 3,000 रुपये है और वो भी तब मिलेगा जब आप एक्सचेंज बोनस का फायदा नहीं लेते हैं। एक्सचेंज बोनस की राशि 15,000 रुपये है।
    • यदि आप एक्सटेंडेड वारंटी लेते हैं तो आपको 12,000 रुपये का और फायदा हो सकेगा।

    हुंडई ऑरा

    Hyundai Aura

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    20,000 रुपये तक

    • हुंडई ऑरा सेगमेंट में नई पेशकश है। इस पर केवल 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    फोर्ड एस्पायर

    ऑफर

    अमाउंट

    6-मंथ ईएमआई स्किप पेमेंट प्लान

    हर महीने प्रति एक लाख रुपये पर 2394 रुपये की ईएमआई

    स्टेप-अप पेमेंट प्लान

    हर महीने प्रति एक लाख रुपये पर 1777 रुपये की ईएमआई

    • एस्पायर पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • इस कार पर कंपनी दो स्पेशल फाइनेंस ऑफर्स की पेशकश कर रही है।
    • यह फाइनेंस स्कीम पांच साल की लोन अवधि पर मान्य है।

    टाटा टिगॉर

    Tata Tigor

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल लाभ

    37,000 रुपये

    • टिगॉर इस सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है। इसकी प्राइस 5.39 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
    • डिजायर की तरह यह भी केवल पेट्रोल इंजन में मिलती है।

    यह भी पढ़ें : इस महीने किस सब-4 मीटर एसयूवी पर मिल रही है कितनी छूट, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है