ऑडी ए8एल सिक्योरिटी: वीआईपी लोगों के लिए कैसे परफैक्ट है ये कार, जानिए यहां
बड़े राजनेता हो या फिर बड़ा बिजनेसमैन, या कोई बड़ा सेलेब्रिटी, सभी को बाहर इवेंट में जाते समय सुरक्षा की सबसे बड़ी चिंता रहती है, और इन लोगों को एयरबैग और एडीएएस सेफ्टी फीचर से भी ज्यादा सुरक्षित कार चाहिए होती है। इनके लिए सुरक्षित कार वो होती है जो बुलेट और ब्लास्ट से भी उन्हें सुरक्षित रखने में सक्षम हो। एक मिलिट्री व्हीकल ये काम बखूबी कर सकता है लेकिन यह ज्यादा आरामदायक व्हीकल की कैटेगरी में नहीं आते हैं। हालांकि कुछ ऐसे लग्जरी ब्रांड ने वीआईपी और दुनियाभर के लीडर की सेफ्टी और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए अपने व्हीकल उतारे हैं। हाल ही में हमें ऑडी ए8एल सिक्योरिटी को जांचने का मौका मिला, कैसा रहा इस ब्लास्ट-प्रुफ लग्जरी सेडान को लेकर हमारा एक्सपीरियंस, जानेंगे आगेः
- Write a कमेंट

बुलेट और ब्लास्ट प्रुफ

जैसा कि वीडियो में बताया गया है ऑडी ए8एल को बुलेट प्रुफ बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर पैनल को काफी मजबूत किया गया है। सुरक्षा की गारंटी इसमें बुलेटप्रुफ ग्लास से ज्यादा पुख्ता हो गई है जो स्नाइपर की बुलेट को भी केबिन में प्रवेश नहीं करने देता है। मजबूत पेनल से ना केवल इसके दरवाजे मोटे हुए हैं, बल्कि दरवाजों का वजन भी 160 किलोग्राम बढ़ा है। ऑडी ए8एल सिक्योरिटी की अंडरबॉडी को भी विस्फोटों का सामना करने के हिसाब से मजबूत किया गया है।
ड्यूरेबल टायर

वीआईपी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑडी ए8एल सिक्योरिटी में ‘रन फ्लेट टायर’ टायर दिए गए हैं, जिनके पंचर होने के बाद भी कार को 80 किलोमीटर तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है।
केबिन में एयर प्रोटेक्शन

यहां हम पीएम2.5 फिल्टर और एयर फिल्टर की बात नहीं कर रहे हैं। अगर बाहर केमिकल अटैक होता है तो कार में बैठे व्यक्ति को सुरक्षित रूप से सांस लेने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ए8एल सिक्योरिटी के केबिन में ऑक्सीजन सिलेंडर फिट किया गया है। इसके अलावा ज्यादा आपातकालीन स्थिति के लिए इस कार के दरवाजे बाहर निकालने के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं जिससे पैसेंजर आराम से बाहर निकल सकता है।
ज्यादा सेफ्टी मतलब ज्यादा वजन

पूरी कार की बॉडी मॉडिफाई करने और बुलेटप्रुफ ग्लास देने से ऑडी ए8एल का वजन लगभग दो टन तक बढ़ गया है। इस सेडान कार का कुल वजन 4.5 टन है, जो दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी से भी ज्यादा है।
पावरट्रेन

एक सेफ व्हीकल का काम केवल हमले में सुरक्षित रहना ही नहीं होता है, बल्कि वह जल्दी से जल्दी सुरक्षित जगह पर पहुंचने में भी सक्षम होना चाहिए। इसके लिए ऑडी ए8एल सिक्योरिटी में 4-लीटर वी8 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 571पीएस की पावर और 800एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस ऑडी कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में महज 6.3 सेकंड लगते हैं।
प्राइस
इन सभी स्पेशल मॉडिफिकेशन और सेफ्टी के चलते इसकी फाइनल प्राइस काफी ज्यादा होना लाजमी है। ऑडी ए8एल सिक्योरिटी की कीमत 15 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो कि स्टैंडर्ड ऑडी ए8एल से करीब 13 करोड़ रुपये ज्यादा है। नई ऑडी ए8एल सिक्योरिटी को लेकर आप क्या सोचते हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं।