वीडियो: जानिए 2025 एमजी एम9 की पीछे वाली सीट पर मिलता है कितना स्पेस और कंफर्ट
एम9 एमजी की अपकमिंग लग्ज़री इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है, जिसे एमजी की प्रीमियम सिलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। एमजी एम9 उन लोगों के लिए अच्छी कार है जो कंफर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं और घूमने के लिए प्रेक्टिकल थ्री-रो 7-सीटर कार चाहते हैं।
- Write a कमेंट

एम9 एमजी की अपकमिंग लग्ज़री इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है, जिसे एमजी की प्रीमियम सिलेक्ट डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। एमजी एम9 उन लोगों के लिए अच्छी कार है जो कंफर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं और घूमने के लिए प्रेक्टिकल थ्री-रो 7-सीटर कार चाहते हैं। इस एमपीवी कार की फीचर लिस्ट काफी लंबी है, अब सवाल उठता है कि इसका सीटिंग एक्सपीरिएंस कैसा है? क्या आपको इससे उस लेवल का कंफर्ट मिलेगा जिसकी आप इस साइज और बजट की कार से उम्मीद करते हैं? हाल ही में हमने अपने कारदेखो इंस्टाग्राम पेज पर एक रील के जरिए इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं तो चलिए इस पर डालते हैं एक नजर:
A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)
एमजी एम9 रियर सीट एक्सपीरिएंस
एमजी एम9 में ऑटोमन चेयर दी गई हैं जो कि काफी सॉफ्ट और सपोर्टिव है। पीछे वाली सीट पर बैठकर इसमें लाउंज जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है। इसमें वो सभी कंफर्ट फीचर दिए गए हैं जिसकी आप एक गाड़ी से उम्मीद रखते हैं। इनमें विंडो को कंट्रोल करने का ऑप्शन, बड़ी पैनोरमिक सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।

इसमें रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई है और इसमें सीट को 16 तरह से एडजस्ट भी किया जा सकता है जिसमें आगे और पीछे, साइड, रिक्लाइन और हेडरेस्ट की पोजिशन बदलना आदि शामिल है। इसमें रियर सीट पर वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन भी दिया गया है।

एम9 कार में बोतल और कैन को रखने के लिए स्टोरेज ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसमें कई सारे चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इस गाड़ी में 'स्लीप कंफर्ट मोड' दिया गया है जो को-ड्राइवर सीट को आगे करके सीट को पीछे रिक्लाइन करता है जिससे ट्रेवलिंग के दौरान बेड जैसा एक्सपीरिएंस मिल पाता है।

कीमत और मुकाबला
एमजी एम9 को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस एमपीवी कार की कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। एमजी एम9 के मुकाबले में सीधे तौर पर कोई भी गाड़ी मौजूद नहीं है, लेकिन यह गाड़ी टोयोटा वेलफायर रेगुलर वर्जन के मुकाबले ज्यादा सस्ती साबित होगी। यह किआ कार्निवल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन होगी।














