महिंद्रा थार 2020 की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार! कितना ये जानिए यहां
कंपनी ने इसकी प्राइस से पर्दा उठाते हुए बुकिंग स्वीकार करना तो शुरू कर दिया है मगर, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि इसकी डिलीवरी
- Write a कमेंट

- देश के 18 शहरों में टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है ये कार
- तीन वेरिएंट: एएक्स,एएक्स (ओ) और एलएक्स में पेश किया गया है इसे
- 9.80 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है इसकी कीमत
- स्टैंडर्ड ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेट्रोल और डीजल के रखे गए हैं ऑप्शन
महिंद्रा ने 9.80 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर थार (Mahindra Thar) के सेकंड जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इच्छुक ग्राहक अब इस एसयूवी को मात्र 21000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करा सकते हैं। 1 नवंबर 2020 से शुरू होगी।
थार में केवल तीन वेरिएंट एएक्स,एएक्स (ओ) और एलएक्स का ऑप्शन दिया गया है मगर,ग्राहकों को इसमें 4 और 6 सीट कॉन्फिग्रेशन,सॉफ्ट टॉप कन्विर्टबल या फिक्सड हार्डटॉप और 4 तरह के इंजन एवं ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार एएक्स बेस मॉडल को खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें क्या है इसकी खूबियां और खामियां

2020 महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क (320एनएम ऑटोमैटिक) जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 130 पीएस/320 एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। नई थार में रियर डिफरेंशियल के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, रिमूवेबल डोर और वॉशेबल फ्लोर जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं महिंद्रा थार टॉप मॉडल एलएक्स में ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 2020 की टेस्ट ड्राइव हुई शुरू, अभी इन 18 शहरों में मिल रही है ये सर्विस

इसके प्राइम फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग,एबीएस के साथ ईबीडी,रियर पार्किंग सेंसर,ट्रेक्शन कंट्रोल,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,हिल लॉन्च असिस्ट,हिल डिसेंट कंट्रोल,इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम,क्रूज कंट्रोल,पावर विंडोज़,एसी और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।

मौजूद समय में तो महिंद्रा थार 2020 का सीधा मुकाबला किसी दूसरी कार से नहीं है मगर आने वाले समय में ये अपकमिंग फोर्स गुरखा को टक्कर देती नजर आएगी। इसके मारुति भी जिम्नी के 5 डोर वर्जन पर काम कर रही है मगर ये कब तक लॉन्च होगी इसकी जानकारी से पर्दा नहीं उठ पाया है। प्राइस के मोर्चे पर नई महिंद्रा थार का मुकाबला रेनो डस्टर,हुंडई क्रेटा,किया सेल्टोस और मारुति एस-क्रॉस से है।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी500 2021 फिर से टेस्टिंग के दौरान आई नजर














