• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार 2020 की टेस्ट ड्राइव हुई शुरू, अभी इन 18 शहरों में मिल रही है ये सर्विस

    महिंद्रा थार 2020 की टेस्ट ड्राइव (Mahindra Thar 2020 Test Drive) शुरू हो चुकी है, अभी यह सर्विस देश के 18 शहरों में दी जा रही है। इसे तीन वेरिएंट एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में पेश किया गया है। नई थार की प्राइस (New Thar Price) 9.80 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। इच्छुक ग्राहक इस कार को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 03, 2020 11:25 ist
    info icon
    published onOct 03, 2020 11:25 IST
    last updated onOct 03, 2020 11:25 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    10 अक्टूबर से देश के 100 और शहरों में शुरू होगी नई महिंद्रा थार की टेस्ट ट्राइव।

    • इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • यह तीन वेरिएंट एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में मिलेगी।
    • इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया गया है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

    महिंद्रा थार 2020 (Mahindra Thar 2020) भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसे तीन वेरिएंट एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में पेश किया गया है। नई थार की प्राइस (New Thar Price) 9.80 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। इच्छुक ग्राहक इस कार को 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    महिंद्रा ने अब नई थार की टेस्ट ड्राइव भी शुरू कर दी है, हालांकि अभी यह सर्विस देश के 18 शहरों में शुरू की है, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः-

    मुंबई/ठाणे/नई मुंबई

    लुधियाना

    दिल्ली एनसीआर

    कोची

    चेन्नई

    कालीकट

    कोलकाता

    त्रिशूर

    हैदराबाद

    कोयंबटूर

    बेंगलुरु

    विशाखापट्टनम

    पुणे

    जयपुर

    अहमदाबाद

    गोवा

    चंडीगढ़

    नासिक

    10 अक्टूबर 2020 से कंपनी 100 और शहरों में इस कार की टेस्ट ड्राइव शुरू करेगी जबकि बाकी सभी शहरों में 15 अक्टूबर से इसकी टेस्ट ड्राइव ली जा सकेगी।

    नई महिंद्रा थार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है, जो 150 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क (320एनएम ऑटोमैटिक) जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 130 पीएस/320 एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। नई थार में रियर डिफरेंशियल के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम, रिमूवेबल डोर और वॉशेबल फ्लोर जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं महिंद्रा थार टॉप मॉडल एलएक्स में ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल भी दिया गया है।

    पैसेंजर कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए इस महिंद्रा कार में फ्रंट फेसिंग रियर सीटें, इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड एसी, रूफ माउंटेड स्पीकर (कुल 6-स्पीकर सिस्टम), 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) और ऑफ रोडिंग के लिए एडवेंचर मोड जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और ईबीडी के साथ एयरबैग जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं टॉप मॉडल में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, ईएससी, रोलओवर मिटिगेशन और रोल केस (एएक्स ऑप्शनल में भी) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    नई महिंद्रा थार जीप मॉडल के कंपेरिजन में फिलहाल सीधे तौर पर कोई गाड़ी मौजूद नहीं है, हालांकि जल्द ही इसके मुकाबले में नई फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी की एंट्री होगी। वहीं महिंद्रा थार प्राइस के मोर्चे पर रेनो डस्टर, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और मारुति सुजुकी एस-कॉस को भी टक्कर देगी।

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार का पहला कस्टमर मॉडल 1.11 करोड़ रुपये में बिका, नई दिल्ली के आकाश मिंडा ने लगाई सबसे ऊंची बोली

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dilip pathak
    Dec 8, 2020, 11:46:48 AM

    Want test drive in kolhapur

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है