• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज इस साल के लिए हुई आउट ऑफ स्टॉक

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज इस साल के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो गई है। कंपनी ने बुकिंग शुरू होने के महज 2 घंटे के अंदर इसकी सभी 150 यूनिट्स बेच दी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की केवल 150 यूनिट्स को ही भारतीय मार्केट के लिए रिर्जव किया गया था। इस गाड़ी के पहले बैच की डिलीवरी अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरी हो जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 28, 2022 11:12 ist
    info icon
    published onJul 28, 2022 11:12 IST
    last updated onJul 28, 2022 11:12 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की महज दो घंटे में बिक गई पूरी 150 यूनिट्स

    volvo xc40 recharge

    • भारत में असेंबल की गई एक्ससी40 रिचार्ज की सभी 150 यूनिट्स इस साल के लिए बिक गई हैं।
    • इस गाड़ी की डिलीवरी अक्टबर से शुरू होगी और इस साल तक अंत तक पूरी होगी।
    • आगे की डिलीवरी के ऑर्डर वोल्वो की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं।
    • इस ईवी में 78 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा है जिसकी रेंज 418 किलोमीटर है। इसमें ड्यूल मोटर सेटअप मिलता है।
    • यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल पी8 ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। भारत में इसकी प्राइस 55.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज इस साल के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो गई है। कंपनी ने बुकिंग शुरू होने के महज 2 घंटे के अंदर इसकी सभी 150 यूनिट्स बेच दी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की केवल 150 यूनिट्स को ही भारतीय मार्केट के लिए रिर्जव किया गया था। इस गाड़ी के पहले बैच की डिलीवरी अक्टूबर से दिसंबर के बीच पूरी हो जाएगी।

    इस कार के पहले बैच की बुकिंग पूरी हो गई है और अब वोल्वो ने अगले बैच के लिए ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है कि भारत में अगले बैच को कब उतारा जाएगा। एक्ससी40 रिचार्ज को भारत में ही तैयार किया गया है और यह गाड़ी सिंगल फुली लोडेड पी8 ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 55.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

    वोल्वो की इस पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार में 78 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 418 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ट्विन-मोटर सेटअप दिया गया है जो 408 पीएस की पावर और 660 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पाने में महज 4.9 सेकंड का समय लगता है। यह गाड़ी 150 किलोवॉट तक का फास्ट चार्जर सपोर्ट करती है जिससे इसे 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में महज 40 मिनट लगते हैं।

    इसमें ईवी-स्पेसिफिक क्लोज़्ड ग्रिल और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स ऐसे दो विज़ुअल एलिमेंट हैं जो इसे एक्ससी40 पेट्रोल-पावर्ड मॉडल से अलग दिखाते हैं। कम्फर्ट के लिए इसमें 12-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलैस फोन चार्जिंग, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एडीएएस के तहत इसमें ऑटो-एमरजेंसी ब्रेकिंग, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    भारत में वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज के कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है। इसके अफोर्डेबल ऑप्शन के रूप में ऑडी ई-ट्रोन, मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी और बीएमडब्ल्यू आईएक्स मौजूद है।

    यह भी देखें: वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    वोल्वो ईएक्स40 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है