• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेफ्टी के लिए फॉक्सवेगन वेंटो को मिले 5-स्टार

    सेफ्टी के मामले में जहां कई भारतीय कारों ने जीरो रेटिंग हासिल करके सभी को निराश किया है। वहीं एक कार ऐसी भी है, जिसने 5-स्टार रेटिंग हासिल कर एक अच्छी खबर दी है। यहां बात हो रही है फॉक्सवेगन वेंटो की। वेंटो के 1.2 लीटर टीएसआई वेरिएंट को एशियन एनसीपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया था। जहां पहले इसे 4-स्टार रेटिंग मिली थी।

    नबील
    नबील
    Published On मई 19, 2016 18:41 ist
    info icon
    published onMay 19, 2016 18:38 IST
    last updated onMay 19, 2016 18:41 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    सेफ्टी के मामले में जहां कई भारतीय कारों ने जीरो रेटिंग हासिल करके सभी को निराश किया है। वहीं एक कार ऐसी भी है, जिसने 5-स्टार रेटिंग हासिल कर एक अच्छी खबर दी है। यहां बात हो रही है फॉक्सवेगन वेंटो की। वेंटो के 1.2 लीटर टीएसआई वेरिएंट को एशियन एनसीपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया था। जहां पहले इसे 4-स्टार रेटिंग मिली थी। बाद में वेंटो के इस वेरिएंट में इलेक्ट्रिॉनिक स्टैबिलाइजेशन प्रोग्राम (ईएसपी) फीचर शामिल किया गया। इसके बाद एशियन एनसीपी ने इसकी सुरक्षा रेटिंग को 5-स्टार में अपग्रेड कर दिया है। हाल ही में रेनो क्विड, हुंडई इयॉन, मारूति सुज़ुकी सेलेरियो और ईको के अलावा स्कॉर्पियो को ग्लोबल क्रैश टेस्ट में उतारा गया था, जिसमें इन सभी कारों को जीरो रेटिंग मिली।

    बात करें फॉक्सवेगन वेंटो की तो कंपनी ने इसे हाल ही अपडेट किया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मिररलिंक कनेक्टिविटी, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और रेन सेंसिंग वाइपर दिए गए हैं। मिररलिंक की मदद से एंड्रॉइड स्मार्टफोन को कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं।  

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फॉक्सवेगन वेंटो को फिलहाल दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का टीएसआई और 1.6 लीटर का एमपीआई इंजन दिया गया है। डीज़ल वर्जन में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन लगा है।  

    इंजन 1.2 लीटर टीएसआई  1.6 लीटर एमपीआई 1.5 लीटर टीडीआई
    टाइप पेट्रोल पेट्रोल डीज़ल
    क्षमता (सीसी) 1197 1598 1598
    माइलेज (किमी. प्रति लीटर) 16.93 15.04 20.54
    गियरबॉक्स 7-स्पीड डीएसजी 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल / 7-स्पीड ऑटोमैटिक
    पावर (पीएस/आरपीएम) 105 / 5000 105 / 5250 105 / 4400
    टॉर्क (एनएम / आरपीएम) 175 / 1500-4100 153 / 3800 250 / 1500-2500

    यह भी पढ़ें : फॉक्सेवगन ने रिलीज़ किए एमियो के वीडियो, दिखाई खास फीचर्स की झलक

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है