• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट की टीज़र इमेज हुई जारी, प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट का भी मिलेगा ऑप्शन

    फोक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने हाल ही में टिग्वान एसयूवी को बंद किया है। फिलहाल देश में इसका केवल 7-सीटर वर्जन 'टिग्वान ऑलस्पेस' ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी टिग्वान के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। फोक्सवैगन ने इसकी टीज़र इमेज जारी कर दी है। साथ ही पुष्टि है कि इसे प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। 

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 24, 2020 15:25 ist
    info icon
    published onApr 24, 2020 15:25 IST
    last updated onApr 24, 2020 15:25 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट
    • फेसलिफ्ट टिग्वान के एक्सटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। 
    • इसे नए इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई अपहोल्स्ट्री के साथ पेश किया जा सकता है। 
    • नई टिग्वान को प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा।
    • प्री-फेसलिफ्ट टिग्वान को भारत में हाल ही में बंद किया गया है। 

    Volkswagen Tiguan facelift teaser image

    फोक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने हाल ही में टिग्वान एसयूवी को बंद किया है। फिलहाल देश में इसका केवल 7-सीटर वर्जन 'टिग्वान ऑलस्पेस' ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी टिग्वान के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। फोक्सवैगन ने इसकी टीज़र इमेज जारी कर दी है। साथ ही पुष्टि है कि इसे प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा।  

    फेसलिफ्ट टिग्वान (Facelift Tiguan) की टीज़र इमेज पर गौर करें तो साफ ज़ाहिर होता है कि इसे नए फ्रंट लुक के साथ लॉन्च किया जाएगा। फ्रंट पर इसमें नए डिज़ाइन की ग्रिल, नए हैडलैंप्स और नए एयर वेंट्स देखने को मिलेंगे। अनुमान है कि कंपनी इस के रियर साइड पर भी बदलाव कर सकती है।

    इस 5-सीटर एसयूवी कार के इंटीरियर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी का दावा है कि इस फोर व्हीलर गाड़ी को कई बदलावों के साथ उतारा जाएगा। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई अपहोल्स्ट्री समेत कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें : 2020 फोक्सवैगन पोलो और पोलो जीटी बीएस6 के माइलेज की जानकारी आई सामने

    Pre-facelift Volkswagen Tiguan

    नई टिग्वान (New Tiguan) के इंजन स्पेसिफिकेशन का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के अनुसार इस अपकमिंग कार को प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में यह फोक्सवैगन एसयूवी कुल दो इंजन विकल्पों 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी यही पॉवरट्रेन ऑप्शंस भारत आने वाली न्यू टिग्वान एसयूवी में भी दे सकती है। भारत में प्री-फेसलिफ्ट टिग्वान में बीएस4 नॉर्म्स से लैस 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया था। यह इंजन 143 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम था। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलता था।   

    Volkswagen Tiguan Allspace

    अनुमान है कि फोक्सवैगन इस अपकमिंग कार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2020 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। वहीं, भारत में इसे 2021 तक उतारा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुई 7-सीटर टिग्वान ऑलस्पेस केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 33.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। सेगमेंट में इस कार का कम्पेरिज़न फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से है। लॉन्च के बाद फोक्सवैगन टिग्वान फेसलिफ्ट को 7-सीटर मॉडल के नीचे पोज़िशन किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन ने शुरू किया नया कैंपेन, हर कार की खरीद पर प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी 10,000 रुपये का फंड

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है