• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 इफेक्ट : फोक्सवैगन एमियो और टिग्वान हुई बंद

    फोक्सवैगन एमियो (Volkswagen ameo) को भारत में 2016 और टिग्वान एसयूवी (Tiguan SUV) को 2017 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इन दोनों कारों को बंद करने का फैसला लिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 07, 2020 12:32 ist
    info icon
    published onApr 06, 2020 19:06 IST
    last updated onApr 07, 2020 12:32 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट
    • फोक्सवैगन एमियो और टिग्वान क्रमशः तीन और दो वेरिएंट में उपलब्ध थी। 
    • एमियो सेडान की कीमत 5.95 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। 
    • फोक्सवैगन टिग्वान की प्राइस 28.07 लाख से 31.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। 
    • एमियो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध थी, जबकि टिग्वान एसयूवी केवल डीजल इंजन में मिलती थी। 

    Volkswagen Tiguan and Volkswagen Ameo

    भारत में बीएस6 नॉर्म्स लागू हो चुके हैं, जिसके चलते कई कंपनियों ने अपनी चुनिंदा कारों को बंद कर दिया है। अब फोक्सवैगन (Volkswagen) ने भी अपनी दो कार एमियो (Ameo) और टिग्वान (Tiguan) को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी की ये दोनों कारे बीएस4 इंजन में मिलती थी, जिन्हें कंपनी बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं करना चाहती थी। एमियो सेडान (Ameo Sedan) तीन वेरिएंट और टिग्वान एसयूवी (Tiguan SUV) दो वेरिएंट में आती थी। पहली कार की प्राइस 5.95 लाख से 9.99 लाख रुपये और दूसरी कार की कीमत 28.07 लाख से 31.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच थी। 

    VW Ameo 1.0-litre petrol engine

    VW Tiguan 2.0-litre diesel engine

    फोक्सवैगन एमियो (Volkswagen Ameo) बीएस4 पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलती थी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.0 लीटर एमपीआई इंजन लगा था जो 76 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर टीडीआई इंजन लगा था, जिसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 250 एनएम था। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया था, वहीं डीजल इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता था। टिग्वान एसयूवी में 2.0 लीटर बीएस4 डीजल इंजन दिया गया था। इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 340 एनएम था। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स लगा था। 

    VW Ameo cabin

    VW Tiguan cabin

    यह भी पढ़ें : अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद करा सकेंगे अपनी कार की सर्विस, ना करें वारंटी खत्म होने की चिंता

    फोक्सवैगन की एमियो सेडान में क्रूज कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटो एसी जैसे फीचर दिए गए थे। वहीं टिग्वॉन एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ) जैसे फीचर दिए गए थे। 

    VW Ameo rear

    VW Tiguan rear

    फोक्सवैगन की सब-4 मीटर सेडान एमियो का मुकाबला मारुति डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई ऑरा और टाटा टिगॉर से था। वहीं टिग्वॉन का कंपेरिजन फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टुरस जी4, स्कोडा कोडिएक और होंडा सीआर-वी से था।

    कंपनी 5-सीटर टिग्वान की जगह पहले ही 7-सीटर टिग्वान ऑलस्पेस को लॉन्च कर चुकी है, अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी एमियो की जगह नई कार कब तक उतारती है। फोक्सवैगन पोलो और वेंटो की बात करें तो कंपनी इनका बीएस6 वर्जन पहले ही उतार चुकी है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई फोक्सवैगन टी-रॉक में भी बीएस6 इंजन दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : कोरोना से जंग: मुश्किल की इस घड़ी में कार मैन्यूफैक्चरर्स के ये मैसेज देंगे हौंसला

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है