• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में दस्तक दे सकती है फॉक्सवेगन की ये नई परफॉर्मेंस कार

    एमियो जीटी टीएसआई में पोलो जीटी वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर होगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 06, 2018 13:29 ist
    info icon
    published onMar 06, 2018 13:29 IST
    last updated onMar 06, 2018 13:29 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Ameo Diesel Launched; Priced At Rs 6.34 Lakh

    भारत में इन दिनों लोगों का रूझान परफॉर्मेंस कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि लगभग सभी कार कंपनियां अपनी परफॉर्मेंस कारों को यहां उतार रही है। ताजा मामला फॉक्सवेगन से जुड़ा है, जानकारी मिली है कि फॉक्सवेगन जल्द ही भारत में एमियो जीटी टीएसआई को लॉन्च कर सकती है। यह रेग्यूलर एमियो का पावरफुल अवतार है, इसे कम बजट में परफॉर्मेंस कारों की चाहत रखने वालों के लिए तैयार किया गया है।

    फॉक्सवेगन एमियो जीटी टीएसआई में 1.2 लीटर का टीएसआई इंजन मिलेगा, यही इंजन पोलो जीटी और वेंटो टीएसआई में भी लगा है। इसकी पावर 105 पीएस और टॉर्क 175 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    सब 4-मीटर सेडान सेगमेंट में यह इकलौती कार होगी, जिसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन 100 पीएस से ज्यादा की पावर देंगे। मौजूदा एमियो सेडान के डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।

    फॉक्सवेगन के अलावा टाटा मोटर्स भी अफोर्डेबल परफॉर्मेंस कॉम्पैक्ट सेडान पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स यहां टिगॉर जेटीपी को उतारेगी। टिगॉर जेटीपी को कंपनी ने ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया था।

    यह भी पढें : नई फॉक्सवेगन जेटा से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है