• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द लॉन्च होने वाली है नई शेवरले बीट

    नई बीट को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 02, 2017 13:23 ist
    info icon
    published onMay 02, 2017 13:23 IST
    last updated onMay 02, 2017 13:23 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    शेवरले की नई बीट हैचबैक की लॉन्चिंग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, नई बीट को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। पुरानी बीट का डिजायन ऐसा था कि ये कई लोगों को पसंद आती थी तो कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थी, लेकिन नई बीट के डिजायन में पारंपरिक हैचबैक वाली छवि को शामिल किया गया है।

    इसका मुकाबला फोर्ड फीगो, हुंडई ग्रैंड आई-10, टाटा टियागो और मारूति सुज़ुकी इग्निस से होगा। कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले को देखते हुए नई बीट को काफी आक्रामक कीमत पर उतारा जाएगा।

    भारत में नई बीट की टेस्टिंग पिछले साल के आखिर में शुरू हुई थी, इस साल जनवरी महीने में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस में बीट की पहचान रही कुछ खासियतों को बरकरार रखा गया है, इस में सी-पिलर पर डोर हैंडल और केबिन में ट्रेंडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। पुरानी बीट में बूट गेट पर नम्बर प्लेट आती थी, जबकि नई बीट में नंबर प्लेट को बम्पर पर दिया गया है, नई बीट में टेल लाइटों का साइज भी बढ़ाया गया है, संभावना है कि इस में एलईडी ग्राफिक्स दिए जा सकते हैं। इस में शेवरले का माइलिंक इंफोटेंमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और वॉइस रिकग्निशन कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है।

    चर्चाएं हैं कि नई बीट में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ आएंगे। मौजूदा बीट के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 78 पीएस की पावर और 106.5 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वर्जन में 1.0 लीटर का 3-सिलेन्डर इंजन लगा है, जो 57 पीएस की पावर 142.5 एनएम का टॉर्क देता है।

    नई बीट के अलावा शेवरले इस पर बनी क्रॉसओवर हैचबैक बीट एक्टिव और कॉम्पैक्ट सेडान इसेंशिया पर भी काम कर रही है, इन्हें इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था, संभावना है कि भारत में इन्हें नई बीट के बाद लॉन्च किया जाएगा। बीट एक्टिव का मुकाबला टोयोटा इटियॉस क्रॉस और इटियॉस लीवा से होगा, जबकि इंसेशिया की टक्कर सब 4-मीटर सेडान कारों से होगी।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ नई शेवरले बीट का केबिन

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    शेवरले बीट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है