• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में इस बार नज़र नहीं आएंगी ये मशहूर कार कंपनियां

    जनरल मोटर्स पहले ही बिक्री बंद कर चुकी है, फॉक्सवेगन, ऑडी और स्कोडा इस बड़े इवेंट से...

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 29, 2017 12:41 ist
    info icon
    published onMay 29, 2017 12:41 IST
    last updated onMay 29, 2017 12:41 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    कई भारतीय कार फैंस के लिए ये खबर काफी निराशाजनक  हो सकती है, कई दिग्गज़ कार कंपनियों ने फैसला लिया है कि वे अगले साल होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में हिस्सा नहीं लेगी, इस लिस्ट में फॉक्सवेगन, स्कोडा, ऑडी और शेवरले शामिल हैं, संभावना है कि निसान और फोर्ड भी 14वें इंडियन ऑटो एक्सपो से दूरी बना सकते हैं।

    कंपनियों का ये कदम दिखाता है कि भारतीय कार बाज़ार में कदम टिकाए रखना और हिस्सेदारी पाना कितना मुश्किल है, मुकाबले में मौजूद कारों से कई मामलों में ऊपर होने के बावजूद विदेशी कंपनियों की कारें वो कामयाबी हासिल नहीं कर पा रही हैं, जिन उम्मीदों के साथ ये बाज़ार में आती हैं... इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ज्यादा कीमत, रख-रखाव का ज्यादा खर्च, छोटा सर्विस नेटवर्क और महंगे स्पेयर पार्ट्स जैसे कारण भी हैं। भारतीय ग्राहक कार के मामले में खर्च किए गए हर पैसे की कीमत को कई पहलुओं पर आंकते हैं, ऐसे में यहां हर किसी की दाल आसानी से न गलना लाजिमी है।      

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कई दूसरी कार कंपनियां भी आगमी इंडियन ऑटो एक्सपो से गायब रह सकती है, इस फैसले के पीछे कंपनियों का कहना है कि वे बाज़ार में ग्राहकों को अपनी ओर नहीं लुभा पा रही हैं, जिस वजह से ये प्रमोशनल इंवेट उनके लिए काफी खर्चीला साबित हो रहा है।

    फॉक्सवेगन के मुताबिक ‘कंपनी ने फैसला लिया है कि वह इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में हिस्सा नहीं लेगी, पिछला एक्सपो कंपनी के लिए काफी अच्छा रहा है, उम्मीद है कि हम 2020 में होने वाले इंडियन एक्सपो में वापसी करेंगे।’

    जहां तक बात जनरल मोटर्स (जीएम) की है तो हाल ही में कंपनी भारत में अपनी कारों की बिक्री बंद करने की घोषणा कर चुकी है, ऐसे में उसके लिए भारत में होने वाले ऑटो एक्सपो में शामिल होने का कोई औचित्य फिलहाल तो नहीं बनता है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में कुछ नई कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं, इस लिस्ट में पीएसए ग्रुप (प्यूजो), हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स और एसएआईडीसी शामिल हैं। एसएआईडीसी और जनरल मोटर्स के बीच हलोल प्लांट को खरीदने के लिए बातचीत चल रही है।

    ये भी पढें : शेवरले की कारें हुईं बंद, जानिये क्या होगा आपकी कार का ?

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है