शेवरले ने लॉन्च किया बीट का अपेडट वर्जन, कीमत 4.28 लाख रूपए से शुरू
शेवरले ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बीट हैचबैक का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4.28 लाख रूपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.55 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
- Write a कमेंट

नई बीट के केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें कुछ सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। बीट के अपडेट एलटी वेरिएंट में दिए गए नए फीचर्स में की-लैस एंट्री, फोल्डेबल चाभी, ड्राइवर साइड एयरबैग मिलेगा। इसके अलावा दो नए रंगों सैटिन स्टील ग्रे व पुल मी ओवर रेड का विकल्प भी मिलेगा। नई बीट के टॉप वेरिएंट का नाम भी बदल दिया गया है। अब इसे एलटीजेड नाम दिया गया है। पहले इसका नाम एलटी ऑप्शन था।
कंपनी का दावा है कि बीट डीज़ल 25.44 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देगी। वहीं पेट्रोल वाली बीट 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज़ देगी।
लॉन्चिंग के दौरान जनरल मोटर्स इंडिया के सेल्स वाइस प्रेसिडेंट हरदीप बरार ने कहा कि ‘शेवरले बीट हमारी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। नई कार में हमने जो बदलाव किए हैं वो लोगों को एक नए स्टाइल का अहसास कराएंगे।'
बरार ने आगे जोड़ा कि ‘हमें पूरा भरोसा है कि 2016 बीट में दिए गए नए फीचर्स व आकर्षक डिजायन के कारण बाज़ार में यह कार कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगी। नई बीट को तैयार करने में ग्राहकों की सलाह और उनकी बातों का पूरी ध्यान रखा गया है।'
यह भी पढ़ें














