• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई एएक्स1 माइक्रो एसयूवी की टीजर इमेज हुई लीक, मारुति सुजुकी इग्निस और टाटा एचबीएक्स को देगी टक्कर

    हुंडई इन दिनों एक माइक्रो एसयूवी कार पर कर रही है जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कंपनी ने इसे एएक्स1 कोडनेम नाम दिया है। इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। अब इस अपकमिंग कार की टीजर इमेज लीक हुई है जिससे इसके एलईडी डीआरएल, हेडलैंप और टेललैंप की जानकारी सामने आई है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 04, 2021 18:10 ist
    info icon
    published onMay 04, 2021 18:10 IST
    last updated onMay 04, 2021 18:10 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai AX1

    • हुंडई की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी एएक्स1 की टीजर इमेज लीक हुई है।
    • इसमें स्प्लिट हेडलैंप दिए जाएंगे।
    • ग्रैंड आई10 निओस वाले इंजन इसमें दिए जा सकते हैं। 
    • इसकी प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    हुंडई इन दिनों एक माइक्रो एसयूवी कार पर कर रही है जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। कंपनी ने इसे एएक्स1 कोडनेम नाम दिया है। इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। अब इस अपकमिंग कार की टीजर इमेज लीक हुई है जिससे इसके एलईडी डीआरएल, हेडलैंप और टेललैंप की जानकारी सामने आई है।

    Hyundai AX1

    हुंडई की दूसरी एसयूवी कारों की तरह एएक्स1 में भी स्प्लिट स्टाइल वाले हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके दोनों बंपर पर राउंड लाइट दी गई है। आगे की तरफ इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर दिए हैं, वहीं पीछे की तरफ रिवर्स लाइट और टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। इसमें ट्रायंगुलर ग्राफिक्स वाले एलईडी टेललैंप दिए जाएंगे।

    एएक्स1 के टेस्टिंग मॉडल के अनुसार इसका डिजाइन बॉक्सी होगा और यह मारुति इग्निस व महिंद्रा केयूवी100 की तरह ऊंचा बॉडी स्टांस लिए हुए होगी। इसमें ऊंचा बोनट, सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल, स्क्वायर व्हील आर्क और बॉडी व रूफ रेल्स पर ब्लैक क्लेडिंग जैसे एलिमेंट दिए जाएंगे।

    Hyundai Micro SUV

    हुंडई एएक्स1 माइक्रो एसयूवी कार में ग्रैंड आई10 निओस वाले 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस), 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100पीएस) और 1.2 लीटर डीजल इंजन (75पीएस) दिए जा सकते हैं। निओस में तीनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस भी रखी गई है।

    हुंडई की इस कार को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग एएक्स1 माइक्रो एसयूवी की प्राइस 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन मारुति सुजुकी इग्निस, महिंद्रा केयूवी100 और अपकमिंग टाटा एचबीएक्स से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई की कारें हुईं महंगी, 34,000 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है