• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू

    नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनोवा क्रिस्टा को 40 हजार रूपए के भुगतान पर बुक कराया जा सकता है। फिलहाल यह बुकिंग देश के कुछ बड़े शहरों में ही शुरू हुई है। उम्मीद है कि इस एमपीवी को इसी साल मई या जून महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च के बाद इसे टाटा की जल्द आने वाली एमपीवी हैक्सा से मुकाबला करना होगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 11, 2016 12:12 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2016 12:12 IST
    last updated onFeb 11, 2016 12:12 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Crysta

    Toyota Innova Crysta Wheel

    टोयोटा इनोवा के नेक्स्ट जनरेशन वर्जन को ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया जा चुका है। कंपनी ने बताया है कि इस एमपीवी को भारत में ही तैयार किया जाएगा। इसमें 2.4 लीटर का इंजन भी शामिल है। इससे एमपीवी की कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी। हालांकि नई इनोवा पहले से थोड़ी महंगी जरूर होगी, इसकी वजह है इसमें मिलने वाले नए फंक्शन और फीचर्स।

    Toyota Innova Crysta Interior

    नई इनोवा की बात करें तो हैक्सागोनल फ्रंट ग्रिल के साथ दो बड़ी बार और प्रोजेक्टर लैंप्स इसे एक अग्रेसिव लुक देते हैं। साइड में दिए नए अलॉय व्हील और थोड़े तिरछी विंडो लाइन इसे शार्प लुक देती है।

    Toyota Innova Crysta

    केबिन के बारे में बात करें तो न केवल इसे पुराने मॉडल की तुलना में बेहतर और लग्ज़री लुक दिया है, बल्कि इसे सुरक्षित भी बनाया गया है। क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग दिए गए हैं, वहीं ड्यूल एयरबैग के साथ एबीडी और ईबीडी को स्टैण्डर्ड फीचर्स में शामिल किया है।

    Toyota Innova Crysta Exterior

    अब आते हैं पावर स्पेक्स पर तो यहां 2.4 लीटर का डीज़ल इंजन देखने को मिलेगा। यह पावरप्लांट 149पीएस की ताकत के साथ 342एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया जाएगा। वहीं इसके वर्तमान मॉडल में 2.5 लीटर डीज़ल लगा है जो 102बीएचपी की पावर जनरेट करता है। वैसे तो क्रिस्टा में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स की उम्मीद भी की जा रही है। यह विकल्प 2.8 लीटर डीज़ल इंजन के साथ आ सकता है।

    यहां देखिए, आॅटो एक्सपो में टोयोटा क्रिस्टा का शोकेस वीडियो .....

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है