• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2021 में लॉन्च हुईं ये टॉप 10 कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    भारत के कार बाजार में जुलाई महीने में महिंद्रा से लेकर लैम्बोर्गिनी तक ने नई कारें उतारी हैं। यहां हमने पिछले महीने लॉन्च हुईं टॉप 10 कारों की लिस्ट साझा की है जो कुछ इस प्रकार हैः-

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 02, 2021 18:12 ist
    info icon
    published onAug 02, 2021 18:12 IST
    last updated onAug 02, 2021 18:12 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    भारत के कार बाजार में जुलाई महीने में महिंद्रा से लेकर लैम्बोर्गिनी तक ने नई कारें उतारी हैं। यहां हमने पिछले महीने लॉन्च हुईं टॉप 10 कारों की लिस्ट साझा की है जो कुछ इस प्रकार हैः-

    1. 2021 रेंज रोवर इवोक

    पिछले महीने लैंड रोवर की बेबी रेंज रोवर इवोक को नया अपडेट मिला था। कंपनी ने इसका लेटेस्ट जनरेशन मॉडल 2020 में लॉन्च किया था और अब इसमें नए फीचर अपडेट दिए गए हैं। अपडेट मॉडल को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट्स भी बंद किए हैं और इसमें नई केबिन अपहोल्स्ट्री शामिल की है। यहां देखिए 2021 रेंज रोवर इवोक के स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी

    2. लैंड रोवर डिफेंडर 90

    लैंड रोवर ने बीते महीने ही डिफेंडर के शॉर्ट वर्जन डिफेंडर 90 के लॉन्च किया था। यहां देखिए लैंड रोवर डिफेंडर 90 में क्या मिलता है खास

    3. महिंद्रा बोलेरो नियो

    महिंद्रा ने टीयूवी300 के फेसलिफ्ट अवतार को बोलेरो नियो नाम से लॉन्च किया है। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और नए फीचर शामिल किए गए हैं। रेगुलर महिंद्रा बोलेरो को ग्रामीण इलाकों में ज्यादा पसंद किया गया है, वहीं बोलेरो नियो को कंपनी ने शहरी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

    4. लैंड रोवर डिस्कवरी फेसलिफ्ट

    लैंड रोवर ने जुलाई में तीन कारें उतारी जिनमें से एक फेसलिफ्ट डिस्कवरी थी। नई डिस्कवरी में नया एक्सटीरियर, नई हेडलाइटें, अपडेट एयर फिल्टर सिस्टम और जेएलआर का लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यहां देखिए फेसलिफ्ट लैंड रोवर डिस्कवरी के लिए कितने रुपये खर्च होंगे

    5. मर्सिडीज-बेंज ई53 और ई63एस

    मर्सिडीज ने मार्च में फेसलिफ्ट ई-क्लास को लॉन्च किया था और इसके बाद जुलाई में कंपनी ने इसके दो परफॉर्मेंस वेरिएंट ई53 और ई63एस उतारे हैं। यहां देखिए इन एएमजी मॉडल की प्राइस और फीचर्स की पूरी जानकारी।

    6. टाटा एक्सप्रेस-टी

    एक्सप्रेस-टी, टिगॉर ईवी का ही फेसलिफ्ट वर्जन है। इसका डिजाइन फेसलिफ्ट टियागो और टिगोर जैसा है। इसे केवल कमर्शियल इस्तेमाल के लिए खरीदा जा सकेगा जिसमें दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। टाटा एक्सप्रेस-टी की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    7. फोर्ड फिगो ऑटोमेटिक

    फोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जुलाई में फिगो पेट्रोल-ऑटोमेटिक को फिर से लॉन्च किया है। इस बार इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन शामिल किया गया है। पहले इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई थी जिसे कंपनी ने पिछले साल बंद कर दिया था। सेगमेंट में फोर्ड फिगो इकलौती कार है जिसमें छह एयरबैग मिलते हैं। 

    8. लैंबोर्गिनी हुराकन एसटीओ

    यह इस लिस्ट में एक प्रीमियम पेशकश है। लैंबोर्गिनी ने पिछले महीने रियर-व्हील-ड्राइव हुराकेन का ट्रेक फोकस वर्जन लॉन्च किया। यहां देखिए हुराकन एसटीओ की पूरी जानकारी

    9. बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन

    क्या आप एक लिमिटेड एडिशन बीएमडब्ल्यू एसयूवी लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो फिर आप बीएमडब्ल्यू एक्स1 के नए टेक एडिशन को ले सकते हैं। इसे बीएमडब्ल्यू की वेसाइट से केवल ऑनलाइन ही ऑर्डर किया जा सकता है। एक्स1 बीएमडब्ल्यू की एंट्री-लेवल कार है और 20आई टेक एडिशन में कंपनी रेगुलर एक्स1 से कुछ खास दे रही है। यहां देखिए बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन की प्राइस और फीचर्स की पूरी जानकारी

    10. ऑडी ई-ट्रॉन

    ऑडी ने करीब दो साल पहले ई-ट्रोन से पर्दा उठाया था और अब यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। मर्सिडीज ईक्यूसी की तरह यह भी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी रेंज 500 किलोमीटर के करीब है। यहां देखें ऑडी ई-ट्रॉन की प्राइस और फीचर्स की पूरी जानकरी

    was this article helpful ?

    महिंद्रा बोलेरो नियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है