• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सेल्टोस का ये रैली ट्रक मॉडिफिकेशन इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, देखिए वीडियो

    इंस्टाग्राम पर Zephyr Designz नाम के पेज पर विष्णु सुरेश नाम के आर्टिस्ट ने सेल्टोस का एक डिजिटल कॉन्सेप्ट तैयार किया है।  

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 07, 2022 12:02 ist
    info icon
    published onApr 07, 2022 12:02 IST
    last updated onApr 07, 2022 12:02 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सेल्टोस काफी अच्छे लुक वाली कार है जो उबड़ खाबड़ रास्तों पर भी आराम से ड्राइव की जा सकती है। हालांकि ये ऑफ रोडिंग के लिए बिल्कुल नहीं बनी है। इंस्टाग्राम पर Zephyr Designz नाम के पेज पर विष्णु सुरेश नाम के आर्टिस्ट ने सेल्टोस का एक डिजिटल कॉन्सेप्ट तैयार किया है। आर्टिस्ट ने किआ सेल्टोस को एक पिकअप ट्रक फॉर्म में कन्वर्ट किया है जो ऑफ रोडिंग के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है। नीचे वीडियो में 3 डी इफेक्ट के साथ देखिए किआ सेल्टोस के इस मॉडिफाइड मॉडल को रेगिस्तान में दौड़ लगाते हुए। 

    https://www.instagram.com/zephyr_designz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2bff961-bb5a-4dfd-af87-214b190bd7de

    किआ सेल्टोस के इस मॉडिफाइड वर्जन का फ्रंट प्रोफाइल बाजा ट्रॉफी ट्रक से इंस्पायर्ड लग रहा है। ग्रिल के नीचे बंपर के बजाए यहां बुल बार और फंक्शनल मेटल स्किड प्लेट दी गई है जो प्रमुख सस्पेंशन कंपोनेंट्स को प्रोटेक्ट करते हैं। 

    सस्पेंशन की बात करें तो एसयूवी से पिकअप की फॉर्म में आए इस ट्रक में लॉन्ग ट्रेवल स्ट्रट्स और नया डबल विशबोन सेटअप दिया गया है जो मुश्किल रास्तों को अच्छे से हैंडल करने के काम में आते हैं। इसी तरह इसके पिछले हिस्से में भी बड़ा सा ट्रेलिंग आर्म भी दिया गया है।

    इसके सस्पेंशन सेटअप रेगुलर सेल्टोस के सस्पेंशन से काफी अलग हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिस बाजा ट्रॉफी ट्रक से ये इंस्पायर्ड है वो कस्टम बिल्ट मेटल फ्रेम पर तैयार हुआ है। सेल्टोस का फ्रंट, सस्पेंशन, सीट्स, रोल केज और स्पेयर टायर सबकुछ इसी फ्रेम पर रखे गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा मिराई हाइड्रो कार से संसद पहुंचे नितिन गडकरी, शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

    इस ट्रक के रियर में ना तो कोई कार्गो डैक दी गई है और ना ही टेलगेट लगा है। इसमें सिंपल रेड कलर वाली एलईडी स्ट्रिप दी गई है जो रियल वर्ल्ड में लीगल नहीं है। 

    ऑफ रोड रेसिंग ट्रक ऐसे एक्सट्रीम रैल व्हीकल्स होते हैं जिनमें पावरफुल इंजन, बड़े टायर और लॉन्ग ट्रेवल सस्पेंशन दिए जाते हैं। इस बात की जानकारी नहीं है कि इस सेल्टोस मॉडिफाइड पिकअप ट्रक में कौनसा इंजन लगा है, मगर माना जा सकता है कि इसमें सेल्टोस में दिए गए 140 पीएस पावरफुल 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल से ज्यादा पावरफुल इंजन ही दिया गया होगा। 

    यह भी देखें: पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट फॉर्म में महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस धांसू मॉडिफिकेशन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें

    किआ सेल्टोस का अपडेटेड मॉडल लॉन्च हो चुका है जिसमें पहले से बेहतर स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, नए कलर्स, नए वेरिएंट्स और कुछ अन्य अपडेट्स किए गए हैं। 2022 के आखिर तक भारत में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा सकता है। 

    आपको कैसा लगा किआ सेल्टोस का ये मॉडिफाइड वर्जन? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

    यह भी देखें: किआ सेल्टोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है