• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा के इस कूल से आईएमवी 0 कस्टमाइजेबल पिकअप कॉन्सेप्ट पर डालिए एक नजर

    इस कॉन्सेप्ट की पूरी डीटेल्स अपकमिंग जापान मोबिलिटी शो के दौरान पर्दा उठाया जाएगा।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 20, 2023 18:58 ist
    info icon
    published onOct 20, 2023 18:58 IST
    last updated onOct 20, 2023 18:58 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota IMV 0 Concept

    ​जब बात पिकअप तैयार करने की आती है तो इस मामले में टोयोटा को बेस्ट ब्रांड्स में गिना जाता है जो टोयोटा हाइलक्स पेश कर चुकी है। अब इस जापानी कारमेकर ने एक नए पिकअप कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है जिसे आईएमवी 0 नाम दिया गया है और इसके जरिए कंपनी के फ्यूचर पिकअप ट्रक्स की झलक दिखाई गई है। मगर टोयोटा ने रेंडरिंग के जरिए इसे कस्टमाइज कराने की संभावनाओं को दर्शाया है 

    एंबुलेंस 

    Toyota IMV 0 Ambulance

    उपलब्ध कस्टमाइजेशन का एक एडवांटेज ये है कि इस कॉन्सेप्ट को एक एंबुलेंस में भी तब्दील कराया जा सकता है। इसके मौजूदा केबिन में दो लोग बैठ सकते हैं वहीं रियर में इमरजेंसी मेडिकल के किट रखे जा सकते हैं। इसकी टेक्निकल डीटेल्स तो फिलहाल उपलब्ध नहीं है मगर इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट,बेसिक मेडिकल इक्विपमेंट्स और स्ट्रेचर जरूर होंगे। ये एक छोटा सा कॉन्सेप्ट है जो ट्रेडिशनल एंबुलेंस के मुकाबले मुश्किल जगहों पर पहुंच सकता है। 

    ऑफ रोडर 

    Toyota IMV 0 Off-Roader

    इसे एक प्रॉपर ऑफ रोडर में भी कन्वर्ट कराया जा सकता है जिसमें बड़े प्रोफाइल वाले टायर,व्हील आर्क,भारी भरकम बंपर के साथ टो विंच,रूफ रैक और ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए सेकंडरी कैब की तरह काम देने वाला कवर किया गया रियर दिया गया है। तब भी इस 5.3 मीटर लंबे पिकअप में स्टोरेज बे के लिए जगह बच जाती है। टोयोटा ने इसकी डीटेल्स भी शेयर नहीं की है मगर इस कस्टमाइजेशन के लिए मैकेनिकल पार्ट पर बदलाव जरूर होंगे। 

    यह भी पढ़ें: बिना एसी ऑन किए क्या ज्यादा माइलेज देगी आपकी कार? जानिए यहां

    एडवेंचर आरवी

    Toyota IMV 0 Adventure RV

    इस कॉन्सेप्ट को रीक्रिएशनल व्हीकल के तौर पर भी कस्टमाइज कराया जा सकता है जिसमें ड्राइवर कैब के पीछे कस्टम डिजाइन केबिन दिया गया है। इस वर्जन में फर्नीचर और उपकरणों समेत चार से 5 पैसेंजर्स बैठने की क्षमता नजर आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें: टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर की प्राइस में हुआ इजाफा, 70,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    कैप्सूल बार

    Toyota IMV 0 Capsule Bar

    जापान मोबिलिटी शो में टोयोटा इसके कस्टमाइज्ड वर्जन को डिस्प्ले के लिए रखेगी जहां व्यूअर्स को खेलने और ईनाम जीतने का मौका दिया जाएगा। क्या आप इन्ही तरह के कॉन्सेप्ट्स को भारत में आयोजित होने वाले अगले ऑटो एक्सपो में देखना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है