• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी में दिया जा सकता है ऑरा और ग्रैंड आई10 निओस वाला टर्बो पेट्रोल इंजन

    बता दें कि आई10 के इंटरनेशनल मॉडल में 1.0 लीटर एमपीआई इंजन दिया गया है जो 67 पीएस की पावर जनरेट करता है।   

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 25, 2021 19:53 ist
    info icon
    published onAug 25, 2021 19:53 IST
    last updated onAug 25, 2021 19:53 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    हुंंडई की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी कार कैस्पर को लेकर एक डॉक्यूमेंट लीक हुआ है। इस डॉक्यूमेंट की मानें तो इस कार के साउथ कोरियन मॉडल में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। 

    इस डॉक्यूमेंट के अनुसार कैस्पर में 76 पीएस की पावर वाले 1 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। बता दें कि आई10 के इंटरनेशनल मॉडल में 1.0 लीटर एमपीआई इंजन दिया गया है जो 67 पीएस की पावर जनरेट करता है। ये वहीं इंजन हो सकता है जो ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। 

    Production-ready Hyundai AX1 Spied, Likely To Be Revealed Soon

    इसके अलावा इसमें 100 पीएस की पावर देने वाला 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। ये इंजन ग्रैंड आई10 निओस और ऑरो में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें:हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी का प्रोडक्शन साउथ अफ्रिका में 15 सितंबर से होगा शुरू

    इस कार के इंडियन मॉडल में कंपनी ऑरा वाला 1.2 लीटर पेट्रोल 83 पीएस,1.2 लीटर डीजल 76 पीएस,और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल 100 पीएस के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इन तीनों इंजन के साथ कंपनी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे सकती है वहीं पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    Production Of Hyundai Casper Micro SUV To Commence From Mid-September In South Korea

    इससे पहले इस कार को कोरिया में 17 इंच के अलॉय व्हील, सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, एक्सटेंसिव बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स जैसे एलिमेंट्स के साथ स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि इसके इंडियन मॉडल की स्टाइलिंग इसके कोरियन मॉडल से अलग होगी। 

    यह भी पढ़ें:हुंडई कैस्पर माइक्रो एसयूवी के इंटीरियर की दिखी झलक

    नई हुंडई कैस्पर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक एसी, रियर पार्किंग कैमरा और एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। 

    नई हुंडई कैस्पर की प्राइस 6 लाख रुपये से नीचे रखी जा सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस,टाटा पंच और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा। कैस्पर का प्रोडक्शन सितंबर से शुरू हो सकता है और इसके 2021 के आखिर तक कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद 2022 की शुरूआत तक ये कार भारत में भी लॉन्च की जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है