टाटा पंच भारत में 18 अक्टूबर को होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
कंपनी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह इसे 20 अक्टूबर को उतारेगी, लेकिन अब इसे यहां दो दिन पहले पेश किया जाएगा।
- Write a कमेंट

-
टाटा पंच इससे पहले भारत में 20 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली थी।
-
इस माइक्रो एसयूवी को चार वेरिएंट प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिश्ड और क्रिएटिव में पेश किया जाएगा।
-
इसकी फीचर लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज शामिल हैं।
-
पंच एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस दिए जाएंगे।
टाटा अपनी पंच एसयूवी को भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। हमने हाल ही में इस एसयूवी कार को चलाकर भी देखा जिसका फर्स्ट ड्राइव रिव्यू आप यहां पढ़ सके हैं।

इस माइक्रो एसयूवी कार को चार वेरिएंट प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिश्ड और क्रिएटिव में पेश किया जाएगा। टाटा पंच की फीचर लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, क्रूज़ कंट्रोल, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो हेडलाइट्स शामिल हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। इसके वेरिएंट वाइज़ फीचर्स के बारे में डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पंच कार में अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑप्शनल 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसके एएमटी वेरिएंट के साथ ट्रेक्शन प्रो मोड भी मिलेगा जिससे मुश्किल इलाकों में भी कार को आसानी से ड्राइव किया जा सकेगा।

हमें लगता है कि कंपनी इस माइक्रो एसयूवी की कीमत 5.5 लाख रुपए से 8.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रख सकती है। सेगमेंट में पंच कार का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा। कीमत के मोर्चे पर इसका कम्पेरिज़न मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से भी होगा।














