• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच का कौनसा कलर है सबसे बेस्ट, जानिए यहां

    टाटा मोटर्स अपनी अफोर्डेबल एसयूवी कार पंच को भारत में लॉन्च कर चुकी है। ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जिसके चलते यह भारत की सबसे ज्यादा सुरक्षित कार की लिस्ट में शामिल हो गई है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 18, 2021 11:33 ist
    info icon
    published onNov 18, 2021 11:31 IST
    last updated onNov 18, 2021 11:33 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स अपनी अफोर्डेबल एसयूवी कार पंच को भारत में लॉन्च कर चुकी है। ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जिसके चलते यह भारत की सबसे ज्यादा सुरक्षित कार की लिस्ट में शामिल हो गई है।

    वर्तमान में टाटा पंच की कीमत 5.49 लाख रुपए से शुरू होकर 9.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टाटा पंच को पांच मोनोटोन और सात ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। क्या आप भी इस कार के सही कलर ऑप्शन को चुनने को लेकर कन्फ्यूज़ हैं? यहां हमनें टाटा पंच के साथ मिल रहे अलग-अलग कलर ऑप्शंस की लिस्ट जारी की है जिससे आपके लिए सही कलर को चुनना आसान रहेगा, तो चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां:-

    ऑर्कस व्हाइट

    व्हाइट कलर कारों में दिया जाने वाला सबसे बेसिक कलर ऑप्शन है। टाटा पंच में ऑर्कस व्हाइट कलर ऑप्शन पूरे लाइनअप में मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट क्रिएटिव को ऑर्कस व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ चुना जा सकता है।

    यह कलरउन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो एकदम सिम्पल पंच चाहते हैं क्योंकि इसकी स्टाइलिंग इसे हैचबैक कारों से एकदम अलग दिखाती है। हालांकि, इसके टॉप वेरिएंट को ब्लैक रूफ और 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स के साथ पेयर करने पर इसका ऑर्कस व्हाइट कलर भी काफी इम्प्रेसिव लगता है।

    डेटोना ग्रे

    डेटोना ग्रे टाटा पंच में मिलने वाला दूसरा कलर ऑप्शन है। यह कलर ऑप्शन इसके टॉप क्रिएटिव वेरिएंट में ही मिलता है। इसके साथ ड्यूल टोन ऑप्शन और ब्लैक रूफ दी गई है। ग्रे को एक मैच्योर कलर के तौर पर जाना जाता है क्योंकि यह इतना ज्यादा ब्राइट नहीं होता है।

    टाटा पंच ब्लैक कलर ऑप्शन में नहीं आती है और डेटोना ग्रे ब्लैक से एकदम मिलता जुलता कलर ऑप्शन है जिसे आप इस माइक्रो एसयूवी में चुन सकते हैं। यह कार को आकर्षक दिखाता है खासकर तब जब इसे ब्लैक रूफ के साथ पेयर किया गया हो।

    अटॉमिक ऑरेंज

    अटॉमिक ऑरेंज कलर ऑप्शन इसके एडवेंचर वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। यह इसके टॉप वेरिएंट में ब्लैक रूफ के साथ मिलता है। यह पंच कार में मिलने वाला सबसे ज्यादा फंकी कलर ऑप्शन है। यदि आप अपनी कार को भीड़ से एकदम अलग दिखाना चाहते हैं तो ऐसे में अटॉमिक ऑरेंज कलर को चुनना बेस्ट ऑप्शन है। यह ना ही केवल बोल्ड कलर है, बल्कि रोड पर कम ही देखने को मिलता है।

    अटॉमिक ऑरेंज वो शेड नहीं है जिसे टियागो, नेक्सन और हैरियर के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन में देखा गया था, बल्कि यह इससे कहीं ज्यादा बेहतर है। यह टॉप वेरिएंट में ब्लैक रूफ के साथ उपलब्ध है।

    ट्रॉपिकल मिस्ट

    ट्रॉपिकल मिस्ट एक दूसरा कलर ऑप्शन है जो प्योर वेरिएंट में नहीं मिलता है बल्कि यह एडवेंचर वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इसे टाटा की सफारी एसयूवी से लिया गया है।

    ट्रॉपिकल मिस्ट टाटा पंच के कलर पैलेट में मिलने वाला सबसे यूनीक कलर है। यह टॉप वेरिएंट में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध है। ट्रॉपिकल मिस्ट कलर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो टाटा पंच को यूनीक दिखाना चाहते हैं।

    मिटिओर ब्रॉन्ज़ 

    मिटिओर ब्रॉन्ज़ इस प्राइस पॉइंट पर मिलने वाला सबसे ज्यादा अनोखा कलर ऑप्शन है। डेटोना ग्रे की तरह यह भी टाटा पंच को ज्यादा मैच्योर दिखाता है। मिटिओर ब्रॉन्ज़ शेड में यह कार क्लासी और रग्ड दिखती है।

    यह कलर स्कीम अकम्पलिश्ड वेरिएंट में मोनोटोन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। वहीं, क्रिएटिव वेरिएंट में यह कलर ऑप्शनल ब्लैक रूफ के साथ मिलता है। मिटिओर ब्रॉन्ज़ कलर प्योर और एडवेंचर वेरिएंट के साथ नहीं मिलता है।

    कैलिप्सो रेड

    टाटा पंच में दिया गया कैलिप्सो रेड कलर काफी स्पोर्टी और आकर्षक लगता है। यह उन दो में से एक कलर ऑप्शन है जो केवल टॉप वेरिएंट में ही मिलता है।

    ऑप्शनल ब्लैक रूफ की बजाए कैलिप्सो रेड कलर व्हाइट रूफ और व्हाइट ओआरवीएम कैप के साथ आता है।

    टोर्नेडो ब्लू

    कैलिप्सो रेड के जैसे ही टोर्नेडो ब्लू कलर ऑप्शन भी इस कार के टॉप क्रिएटिव वेरिएंट के साथ ही मिलता है। यह कलर केवल व्हाइट रूफ के साथ ही मिलता है। टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पेक्ट कारों के साथ ब्राइट और एनर्जेटिक ब्लू कलर देने का ट्रेंड जारी रखा है। यह कलर ऑप्शंस नेक्सन और अल्ट्रोज़ के टर्बोचार्ज्ड वेरिएंट के साथ भी मिलते हैं।

    टाटा पंच इस कलर ऑप्शन में बेहद फंकी लगती है और युवा ग्राहकों को काफी लुभाती है। यह कलर उन लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो अपनी कारों में ब्राइट कलर पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    s k chopra
    Apr 15, 2022, 3:37:34 PM

    Is Tata Punch available with metallic colours.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      aslam rahman
      Nov 19, 2021, 8:33:03 AM

      I will wait for pure black in Top model with real roof railings.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है