• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन में जुड़ा ऑप्शनल सनरूफ, कीमत 16 हजार रूपए

    टाटा नेक्सन के सभी वेरिएंट में ऑप्शनल सनरूफ को इंस्टॉल किया जा सकता है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on मई 09, 2018 11:52 ist
    info icon
    published onMay 09, 2018 11:52 IST
    last updated onMay 09, 2018 11:52 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon Sunroof

    अगर आपके पास टाटा की नेक्सन एसयूवी है या फिर इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। टाटा ने नेक्सन एसयूवी की ऑफिशियल एक्सेसरीज लिस्ट से पर्दा उठाया है। इस में कंपनी ने नेक्सन एसयूवी के लिए ऑप्शनल सनरूफ की पेशकश की है। इसे नेक्सन के सभी वेरिएंट में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके लिए आपको 16,053 रूपए अतिरिक्त देने होंगे।

    Tata Nexon

    एक्सेसरीज लिस्ट में ऑप्शनल सनरूफ के अलावा और भी कई फीचर दिए गए हैं, जो एक नेक्सन को दूसरी नेक्सन से अलग बनायेंगे। यहां देखिए एक्ससेरीज से जुड़ी कुछ खास बातें...

    • छह स्टाइल किट: एरो लाइट, एरो लाइट प्लस, एक्टिव लाइट, एक्टिव लाइट प्लस, एरो प्रो और एक्टिव प्रो
    • एक्सटीरियर एक्सेसरीज: क्रोम गार्निश वाली ग्रिल, हैडलैंप/टेल लैंप पर क्रोम गार्निश, फ्रंट बंपर के नीचले हिस्से पर गार्निश, फॉग लैंप गार्निश, साइड मिरर स्कलकैप क्रोम गार्निश, डोर वाइजर पर क्रोम फिनिशिंग, क्रोम वाले डोर हैंडल, रब रेल क्रोम गार्निश, रियर बंपर गार्निश, फ्रंट इलुमिनेट लोगो, फ्रंट कॉर्नरिंग सेंसर, डे-टाइम रनिंग लाइटें, बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर, साइट स्टेप और मडफ्लेप
    • इंटीरियर एक्सेसरीज: पैडल लैंप, एम्बिएंट लाइटिंग मोड, इलुमिनेटेड स्कफ प्लेट, फ्लोर मैट और सीटें

    Tata Nexon

    ऑप्शनल सनरूफ को मैनुअली फिट किया जाता है। ऐसे में यह दूसरी कारों के मुकाबले काफी सस्ता है। कंपनी द्वारा इंस्टॉल करने की वजह से कार की वारंटी पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन एएमटी लॉन्च, कीमत 9.41 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है