• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन एएमटी लॉन्च, कीमत 9.41 लाख रूपए

    नेक्सन एएमटी में तीन ड्राइव मोड ईको, सिटी और स्पोर्ट दिए गए हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on मई 02, 2018 15:50 ist
    info icon
    published onMay 02, 2018 15:50 IST
    last updated onMay 02, 2018 15:50 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    टाटा मोटर्स ने नेक्सन एएमटी को लॉन्च कर दिया है। एएमटी का विकल्प टॉप वेरिएंट एक्सजेडए प्लस में रखा गया है। एक्सजेडए प्लस पेट्रोल की कीमत 9.41 लाख रूपए और एक्सजेडए प्लस डीज़ल की कीमत 10.3 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

    हाइलाइटर

    • यह देश की पहली कार एएमटी कार है, जिसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों वेरिएंट में मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, सिटी और स्पोर्ट) दिए गए हैं।
    • बार-बार क्लच दबाने के झंझट से मुक्ति पाने के लिए इस में मैनुअल टिप-ट्रॉनिक मोड दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से अपने आप गियर बदल लेता है।
    • ट्रैफिक में राइडिंग को आसान बनाने के लिए इस में क्रॉल फंक्शन, स्मार्ट हिल असिस्ट के साथ दिया गया है।
    • इंटीलिजेंट ट्रांसमिशन कंट्रोलर दिया गया है।
    • पुराने कलर के अलावा नए एटना ऑरेंज बॉडी कलर और सॉनिक सिल्वर ड्यूल-टोन रूफ में उपलब्ध।
    • वियरेबल कार की

    Tata Nexon

    नेक्सन एएमटी के पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, इसकी पावर 110 पीएस और टॉर्क 260 एनएम है। दोनों इंजन 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    नेक्सन एएमटी में एक्सजेड प्लस वाले फीचर दिए गए हैं। इस में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, फ्रंट फॉग लैंप्स और 16 इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। केबिन में ध्यान दें तो यहां एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला हार्मन का 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वियरेबल स्मार्ट की और 60ः40 अनुपात में बंटी पीछे वाली सीट दी गई है।

    यह भी पढें : मारूति बलेनो को टक्कर देगी टाटा की ये नई कार, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है