• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा काईट-5: जानिए, कैसी है यह कार

    टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान काईट-5 से पर्दा हटा दिया है। इसे ऑटो एक्सपो-2016 में डिस्प्ले किया गया था। यह टाटा ज़ीका के प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। कार इस साल के अंत तक लॉन्च होनी है। यह भारत की पहली कॉम्पैक्ट सेडान इंडिगो ईसीएस की जगह लेगी। इसके साथ ही टाटा पहली कंपनी होगी जिसके पोर्टफोलियो में दो कॉम्पैक्ट से़डान देखने को मिलेंगी। टाटा की जेस्ट पहले से मौजूद है और काईट-5 को जेस्ट के नीचे पोजिशन किया जाएगा। अगर आप भी काईट-5 में बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यहां हम लाए हैं इससे जुड़ी जानकारी...

    cardekho
    cardekho
    Published On फरवरी 15, 2016 13:50 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2016 13:50 IST
    last updated onFeb 15, 2016 13:50 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Kite 5

    डिजायन

    Tata Kite 5

    काईट-5 का डिजायन काफी प्रभावित करने वाला है। यह बाजार में मौजूद बाकी कॉम्पैक्ट कारों से काफी अलग नजर आती है। इसकी छत के डिजायन को कूपे मॉडल की कारों की तरह दिया गया है। इससे कार का बूट स्पेस ऐसे कवर हो गया है कि लगता ही नहीं कार में बूट अलग से दिया गया है। पीछे की विंड स्क्रीन के ऊपर छोटा स्पॉइलर लगा हुआ है। इस पर एलईडी ब्रेक लैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट में ध्यान दें तो यहां अग्रेसिव प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिया गया है। जबकि ग्रिल को ज़ीका की तरह ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। 

    इंजन

    बात करें पावर स्पेसिफिकेशन की तो टाटा ज़ीका की तरह काईट-5 में नए डीज़ल और पेट्रोल इंजन मिलेंगे। डीज़ल वेरिएंट में 1.05लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन होगा। ये इंजन 70पीएस की पावर 4000आरपीएम पर और 140एनएम का टॉर्क 1800-3000आरपीएम पर देगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2लीटर का रेवोट्रोन इंजन मिलेगा। जो 85पीएस की पावर 6000आरपीएम पर और 114एनएम का टॉर्क 3500आरपीएम पर देगा। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। संभावना है कि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आ सकता है। 

    Tata Kite 5

    फीचर्स और सेफ्टी

    काईट-5 के केबिन की बात करें तो यह ज़ीका हैचबैक से काफी मिलता-जुलता है। इसमें काफी सारे फीचर टाटा ज़ीका से लिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो काईट-5 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीएस के साथ सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) दिया जाएगा। मनोरंजन के लिए इसमें आठ स्पीकर वाला हारमन का टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम दिया गया है। संभावना है कि इसमें ज़ीका की तरह ही ज़ूक एप कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

    Tata Zica

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सनः हर मामले में अलग है ये कार

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा काइट सेडान पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sarika murab
    Dec 13, 2016, 5:15:21 PM

    i wht to know its featuredcompared with other cars

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है