• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई टाटा काईट-5

    टाटा ने नई कॉम्पैक्ट सेडान काईट-5 की झलक फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाई थी। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान काईट-5 पुणे में नज़र आई। कार को काफी अच्छे से कवर किया गया था, ताकि कारों पर पैनी नज़र बनाए रखने वालों को इसकी ज्यादा जानकारी न मिल सके।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 14, 2016 12:09 ist
    info icon
    published onMar 14, 2016 12:09 IST
    last updated onMar 14, 2016 12:09 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की काईट-5 एक सब 4 मीटर (चार मीटर से छोटी) कॉम्पैक्ट सेडान है। इसे जल्द ही लॉन्च होने वाली टियागो (पहले ज़ीका) हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। बूट स्पेस के अलावा काईट-5 काफी हद तक टियागो से मिलती-जुलती है। इसका इंटीरियर भी टियागो जैसा सकता है। इस कॉम्पैक्ट सेडान में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (ईबीडी) और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल (सीएससी) जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    काईट-5 पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध होगी। इसमें टियागो वाले इंजन देखने को मिल सकते हैं। डीज़ल में 1.05 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन होगा, जो 69 बीएचपी की ताकत और 140 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल में 1.2 लीटर का इंजन होगा, जो 84 बीएचपी की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क देगा।

    इस कार के इस साल के मध्य तक लॉन्च होने की संभावनाएं हैं। कीमत की बात करें तो इसके दाम टाटा जेस्ट से कम होंगे। टियागो हैचबैक जहां टाटा इंडिका ईवी-2 की जगह लेगी, वहीं काईट-5, देश की पहली कॉम्पैक्ट सेडान टाटा इंडिगो ईसीएस की जगह लेगी। टाटा जेस्ट को बाजार में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। काईट-5 के साथ कंपनी को उम्मीद है कि यह बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटा पाएगी।

    यह भी पढ़ें : काईट-5 से पहले आएगी टाटा नेक्सन, इसी साल होगी लॉन्च

    इमेज सोर्सः कारएंडबाइक

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टाटा काइट सेडान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है