• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अंबानी परिवार के गैराज की शान हैं ये 6 इंपोर्टेड लग्जरी कारें, जानिए इनके बारे में

    मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतियों में से एक है और इन्हें एक से बढ़कर एक शानदार कारें रखने का भी शौक है। अंबानी के गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें रोल्स रॉयस कुलिनन एसयूवी, फैंटम8 सेडान और बेंटले बेंटेएगा एसयूवी आदि शामिल है। इसके अलावा अंबानी फैमिली के कार कलेक्शन में ऐसी भी कई गाड़ियां हैं जो भारत में मौजूद नही है और उन्हें इस बिजनेस टायकून ने विदेशों से इंपोर्ट करके मंगवाया है।

    सोनू
    सोनू
    published on फरवरी 07, 2022 15:56 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2022 15:56 IST
    last updated onFeb 07, 2022 15:56 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतियों में से एक है और इन्हें एक से बढ़कर एक शानदार कारें रखने का भी शौक है। अंबानी के गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें रोल्स रॉयस कुलिनन एसयूवी, फैंटम8 सेडान और बेंटले बेंटेएगा एसयूवी आदि शामिल है। इसके अलावा अंबानी फैमिली के कार कलेक्शन में ऐसी भी कई गाड़ियां हैं जो भारत में मौजूद नही है और उन्हें इस बिजनेस टायकून ने विदेशों से इंपोर्ट करके मंगवाया है। 

    यहां हमने अंबानी के गैरेज में खड़ी टॉप 6 इंपोर्टेड कारों को जिक्र किया है जो कुछ इस प्रकार हैः-

    कैडिलैक एस्केलेड

    एस्केलेड एक फुल साइज लग्जरी एसयूवी कार है जो अमेरिकन सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स पर्सनलिटी की फेवरेट है। अंबानी के पास चौथी जनरेशन की एस्केलेड है जो 2015 से 2020 के बीच बिक्री के लिए उपलब्ध थी। इसमें 6.2 लीटर वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। अमेरिका में इसके टॉप मॉडल की कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 65 लाख रुपये है और भारत में इंपोर्ट ड्यूटी के बाद इसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये हो सकती है।

    टेस्ला मॉडल एस

    जियो गैरेज में डीप ब्लू मैटेलिक कलर वाला 2019 मॉडल एस है। अंबानी के पास इसका 100डी वेरिएंट हो सकता है। यह एक ऑल-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें 100केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी फुल चार्ज में रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। भारत में इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत इंपोर्ट ड्यूटी के बाद करीब एक करोड़ रुपये हो सकती है।

    टेस्ला मॉडल एक्स

    अंबानी के गैरेज में टेस्ला की एक नहीं बल्कि दो फ्लैगशिप कारें हैं। अंबानी के पास व्हाइट कलर में 2021 मॉडल एक्स है । यह ऑल-व्हील-ड्राइव कार है। यह भी इंपोर्ट करके मंगाई गई है। इसकी फुल चार्ज में रेंज 500 से किलोमीटर से ज्यादा है। इसमें  टेस्ला ऑटोपायलट ड्राइवर असिस्टेंस फीचर दिया गया है। भारत में जल्द ही टेस्ला अपनी गाड़ियों की ऑफिशियल तौर पर बिक्री शुरू करने वाली है और कंपनी इस स्पोर्ट्सकार को भी यहां पेश कर सकती है। अंबानी की मॉडल एक्स की कीमत भी करीब एक करोड़ रुपये हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : टेस्ला के तीन नए मॉडल्स की भारत में आने की हुई पुष्टि, लॉन्च डेट अभी नहीं हुई कंफर्म

    मैकलारेन 570एस

    अंबानी के पास कई सुपरकारें हैं जिनमें एक मैकलारेन 570एस मॉडल भी है। इसे इंपोर्ट करके भारत मंगवाया गया है। इस सुपर कार में लगा इंजन 570पीएस की पावर जनरेट करता है। इसका वजन 1300 किलोग्राम से ज्यादा है और इसे 0 से 100 सेकंड की स्पीड पाने में महज 3.2 सेकंड लगते हैं। अंबानी की मैकलारेन की प्राइस दो करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है।

    1980 की कैडिलैक फ्लीटवुड

    1980 की कैडिलैक फ्लीटवुड मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने खरीदी थी और यह आज भी अंबानी फैमिली के पास मौजूद है। यह फर्स्ट जनरेशन फ्लीटवुड सेडान है जो फ्रंट-व्हील-ड्राइव प्लेटफार्म पर बेस्ड है। अंबानी के पास ब्लैक फ्लीटवुड सेडान है जिसमें 4.1 लीटर वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : इन विदेशी ब्रांड्स ने खासतौर पर इंडियन मार्केट के लिए तैयार की हैं ये टॉप 10 कारें, डालिए इनपर नजर

    1990 की बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज

    अंबानी के गैरेज में सबसे पुरानी कारों में एक ई38 बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है। इसे भी धीरूभाई अंबानी ने खरीदा था। जियो गैरेज में खड़ी इस लॉन्ग-व्हीलबेस सेडान में वी12 पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है