• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिये टाटा हैरियर के दाम !

    टाटा हैरियर की कीमत अपने प्रतिद्वंद्वियों को ध्यान में रख कर तय करेगा

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 11, 2018 19:29 ist
    info icon
    published onDec 11, 2018 19:28 IST
    last updated onDec 11, 2018 19:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा जल्द ही हैरियर एसयूवी को उतारने वाली है। इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कार के डिज़ाइन, वेरिएंट्स और फीचर से जुड़ी सभी अहम जानकारियां उजागर कर दी है और यह बहुत प्रभावशाली भी है। अब हैरियर की कीमत चर्चाओं का विषय बनी हुई है। हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने फीचर लिस्ट के आधार पर इसकी संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है। तो आइए जानते हैं टाटा हैरियर की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है...

    वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
    एक्सई 12.99 लाख रुपए
    एक्सएम 13.99 लाख रुपए
    एक्सटी 15.49 लाख रुपए
    एक्सजेड 17.99 लाख रुपए

    ध्यान दे : यह केवल अनुमानित कीमतें हैं। वास्तविक कीमत इनसे भिन्न हो सकती है।

    Tata Harrier

    हमारा मानना ​​है कि कंपनी हैरियर की कीमत अपने प्रतिद्वंद्वियों को ध्यान में रख कर तय करेगी। ताकि खरीदारों को  हुंडई क्रेटा और रेनो कैप्चर जैसे कॉम्पैक्ट एसयूवी से दूर कर सकें। वहीं, हैरियर के टॉप वेरिएंट्स द्वारा जीप कम्पास और हुंडई ट्यूसॉन के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेगा।

    यहां देखिए हैरियर के मुकाबले में मौजूद कारों की कीमत (एक्सशोरूम-दिल्ली) :-

    हुंडई क्रेटा रेनो कैप्चर महिंद्रा एक्सयूवी 500 जीप कंपास हुंडई ट्यूसॉन
    वेरिएंट कीमत  वेरिएंट कीमत  वेरिएंट कीमत  वेरिएंट कीमत  वेरिएंट कीमत 
    ई+ 9.99 लाख रुपए आरएक्ससी 10.99 लाख रुपए डब्ल्यू5 12.50 लाख रुपए स्पोर्ट 16.60 लाख रुपए आर बेस 20.67 लाख रुपए
    एस 11.79 लाख रुपए आरएक्सएल 12.48 लाख रुपए डब्ल्यू7 13.76 लाख रुपए  लोंगीटीयूड 17.92 लाख रुपए  आर जीएल एटी 23.51 लाख रुपए
    एस एटी 13.26 लाख रुपए आरएक्सटी ड्यूल टोन 12.67 लाख रुपए डब्ल्यू7 एटी 14.96 लाख रुपए लोंगीटीयूड (ओ) 18.78 लाख रुपए आर जीएल (ओ) 24.11 लाख रुपए
    एसएक्स 13.33 लाख रुपए प्लाटिन ड्यूल टोन 13.25 लाख रुपए डब्ल्यू9 16.62 लाख रुपए लिमिटेड 19.63 लाख रुपए आर जीएलएस 4डब्ल्यूडी 26.84 लाख रुपए 
    एसएक्स ड्यूल टोन 13.83 लाख रुपए - डब्ल्यू9 एटी 16.62 लाख रुपए लिमिटेड (ओ) 20.21 लाख रुपए -
    एसएक्स एटी 14.93 लाख रुपए - डब्ल्यू11 16.66 लाख रुपए  लिमिटेड 4X4  21.40 लाख रुपए -
    एसएक्स (ओ) 15.10 लाख रुपए - डब्ल्यू11 (ओ) 16.91 लाख रुपए  लिमिटेड (ओ) 4X4 21.99 लाख रुपए  -
    - - डब्ल्यू11 एटी 17.86 लाख रुपए - -
    - - डब्ल्यू11 एटी (ओ) 18.11 लाख रुपए - -
    - - डब्ल्यू11 एडब्ल्यूडी (ओ) 18.01 लाख रुपए  - -
    - - डब्ल्यू11 एडब्ल्यूडी एटी (ओ) 19.21 लाख रुपए  - -

    Tata Harrier

    हैरियर के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन-से कलर विकल्प, जानेंगे यहां  - 

    • कैलिस्टो कॉपर (केवल एक्सटी, एक्सजेड में)
    • एरियल सिल्वर (सभी वेरिएंट्स में)
    • थर्मिस्टो गोल्ड (सभी वेरिएंट्स में)
    • ऑर्कस व्हाइट (केवल एक्सई में)
    • टेलीस्टो ग्रे (सभी वेरिएंट्स में)

    Tata Harrier

    हैरियर का सिग्नेचर कलर कैलिस्टो कॉपर, केवल एक्सटी और एक्सजेड वेरिएंट के साथ ही उपलब्ध है। वहीं एरियल सिल्वर, थर्मिस्टो गोल्ड और टेलीस्टो ग्रे कलर विकल्प एसयूवी के सभी वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। हालांकि, वाइट कलर पसंदीदा ग्राहकों को थोड़ी निराशा ज़रूर होगी, क्योंकि यह केवल एक्सई वेरिएंट पर ही उपलब्ध है। 

    यह भी पढें : टाटा टियागो एक्सजेड प्लस लॉन्च, कीमत 5.57 लाख रूपए


       
    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है