• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व और कर्व ईवी के कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन फॉर्म में आने के अब तक के सफर पर डालिए एक नजर

    कर्व आईसीई के प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट से भारत मोबिलिटी 2023 के दौरान पर्दा उठाया गया था।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2024 13:57 ist
    info icon
    published onJul 22, 2024 13:57 IST
    last updated onJul 22, 2024 13:57 IST
    241 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक और आईसीई मॉडल के एक्सटीरियर डिजाइन से पर्दा उठा दिया गया है जो कि भारत की पहली एसयूवी कूपे कार होगी। सबसे खास बात ये है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल्स का डिजाइन ओरिजनल कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है। कर्व ईवी के कॉन्सेप्ट को सबसे पहले 2022 में शोकेस किया गया था जिसमें टाटा की लेटेस्ट डिजाइन फिलोसॉफी नजर आई थी जो बाद में 2023 नेक्सन फेसलिफ्ट और हैरियर/सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल में भी नजर आई थी। अब आगे डालिए नजर कर्व के कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन मॉडल तक तैयार होने के सफर पर। 

    2022 टाटा कर्व ईवी कॉन्सेप्ट

    टाटा कर्व ईवी कॉन्सेप्ट से 2022 में पर्दा उठाया गया था जिसमें फ्यूचरिस्टिक एलईडी लाइट स्ट्रिप,स्पिल्ट हेडलाइट्स,स्लोपिंग रूफलाइन और रियर पर उंची शोल्डर लाइन दी गई है। बॉडी क्लैडिंग से इसे एक स्पोर्टी कैरेक्टर मिल रहा है। इसके रियर डिजाइन में टाटा की लेटेस्ट कनेक्टेड टेललाइट्स,दो पार्ट वाले रूफ स्पॉयलर के साथ कूपे रूफलाइन,दमदार रियर बंपर और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करती कनेक्टेड टेललाइट्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    टाटा कर्व आईसीई फ्रंट 

    Tata Curvv ICE Front

    ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किए गए कर्व के आईसीई वर्जन में ईवी वर्जन के मुकाबले थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ ग्रिल,ब्लू एसेंट्स और वर्टिकल पोजिशन वाले बंपर्स दिए गए हैं। इसके आईसीई वर्जन में फ्लश डोर हैंडल्स,कनेक्टेड टेललैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। 

    भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया गया 2024 टाटा कर्व का आईसीई कॉन्सेप्ट

    Tata Curvv rear

    टाटा ने भारत मोबिलिटी एक्सपो में कर्व के एक और कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था जो कि कर्व आईसीई के प्रोडक्शन फॉर्म में आने के बेहद करीब था। टाटा कर्व का ये कॉन्सेप्ट काफी हद तक इससे पहले शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता जुलता था जिसमें बहुत कम बदलाव ​किए गए थे। इसके फ्रंट को अपडेट किया गया था जो नेक्सन जैसा नजर आ रहा था। इसमें ट्रायएंगुलर हेडलाइट और फॉगलैंप सेटअप,एलईडी डेटाइम ​रनिंग लैंप्स और क्रोम से लैस बंपर दिया गया है। इसके साइड कूपे रूफलाइन दी गई है जबकि रियर काफी उंचा है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल में नए 18 इंच के ड्युअल टोन पैटल पैटर्न वाले अलॉय व्हील्स भी शोकेस किए गए थे। इसके रियर में कॉन्सेप्ट मॉडल से प्रमुख एलिमेंट्स लिए गए हैं। 

    टाटा कर्व और कर्व ईवी के प्रोडक्शन मॉडल का डिजाइन

    2024 Tata Curvv design

    टाटा कर्व का प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक इसके भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा है जिसमें ड्युअल टोन पैटल पैटर्न वाले अलॉय व्हील्स और रैपअराउंड ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें बॉडी कलर्ड इंसर्ट्स के साथ ग्रिल और फ्रंट बंपर दिया गया है जबकि कॉन्सेप्ट मॉडल में सिल्वर एसेंट्स दिए गए थे। इसके साइड और रियर पोर्शन भी कॉन्सेप्ट जैसा नजर आ रहा है जिसमें कूपे रूफलाइन और चौडी टेललाइट और स्प्ल्टि रियर स्पॉयलर दिए गए हैं। 

    दूसरी तरफ टाटा कर्व ईवी का प्रोडक्शन मॉडल इसके 2022 कॉन्सेप्ट जैसा नजर आता है। इसका फ्रंट नेक्सन ईवी जैसा है जिसमें क्लोज्ड ऑफ ग्रिल,कनेक्टेड डेटाइम रनिंग लैंप्स और ब्लैक प्लास्टिक से लिंक्ड हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है। इसमें कन्वेंशनल विंग मिरर्स कॉन्सेप्ट मॉडल में दिए गए कैमरा से रिप्लेस हुए हैं और इसके प्रोडक्शन मॉडल में एयरो ब्लेड्स के साथ एयरोडायनैमिकली स्टाइल्ड व्हील्स दिए गए हैं। इसके साइड प्रोफाइल में कन्वेंशनल फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स दिए गए हैं। 

    टाटा कर्व और कर्व ईवी इस ब्रांड की भारत में पहली एसयूवी कूपे होगी। इसके बाद सिट्रोएन बेसाल्ट नाम से एक और कार भी लॉन्च होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    J
    jayaram
    Jul 21, 2024, 8:06:44 AM

    Happy and proud that Indian car makers are evolving and presenting better cars. Only thing negative in TATA motors is their service centers. If they fix this then no one can beat them.I own a TATA car

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है