• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर हुई लॉन्च: स्टैंडर्ड मॉडल का स्पोर्टी अवतार है ये,कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू

    तीन वेरिएंट्स में पेश की गई इस हैचबैक में पावरफुल 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 07, 2024 14:49 ist
    info icon
    published onJun 07, 2024 14:49 IST
    last updated onJun 07, 2024 14:49 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer launched

    • स्टैंडर्ड अल्ट्रोज का स्पोर्टी वर्जन है अल्ट्रोज रेसर
    • 9.49 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच रखी गई है इसकी कीमत
    • 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है इसमें जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का दिया गया है एकमात्र ऑप्शन
    • अपडेटेड ग्रिल और ड्युअल टिप एग्जॉस्ट जैसे स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं इसमें 
    • 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360​ डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं इसमें 

    टाटा अल्ट्रोज रेसर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 9.49 लाख रुपये  (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। इसके एक्सटीरियर को थोड़ा बदला गया है और फीचर्स एवं सेफ्टी को भी अपग्रेड किया गया है। 

    कीमत 

    टाटा अल्ट्रोज रेसर की कीमत 9.49 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इसकी वेरिएंट अनुसार कीमत इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    कीमत

    आर1

    9.49 लाख रुपये

    आर2

    10.49 लाख रुपये

    आर3

    10.99 लाख रुपये

    (कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार)

    स्पोर्टी एक्सटीरियर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर का डिजाइन तो रेगुलर अल्ट्रोज जैसा ही है मगर इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें स्पेसिफिक स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए है। इनमें नई ग्रिल,ड्युअल टिप एग्जॉस्ट और ब्लैक कोटिंग वाले अलॉय व्हील्स शामिल है। इसमें बोनट से लेकर रूफ के आखिर तक एक ड्युअल व्हाइट स्ट्रिप भी जा रही है जिससे इसे स्पोर्टी अपील मिल रही है। 

    इसके अलावा इसमें फ्रंट फेंडर्स पर 'रेसर' की बैजिंग और टेलगेट पर ‘आई-टर्बो+’ की बैजिंग दी गई है। इस स्पोर्टी हैचबैक में अटॉमिक ऑरेन्ज,प्योर ग्रे और अवेन्यू व्हाइट कलर के ऑप्शन दिए गए हैं। 

    इंटीरियर और फीचर्स 

    Tata Altroz Racer front three-fourth

    टाटा अल्ट्रोज रेसर के केबिन का लेआउट रेगुलर मॉडल जैसा ही मगर इसमें हेडरेस्ट पर रेसर ग्राफिक्स के साथ ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें थीम्ड एंबिएंट लाइटिंग के साथ साथ डैशबोर्ड पर एसी वेंट्स के आसपास और सीट्स पर ऑरेन्ज इसंर्ट्स भी दिए गए हैं। अल्ट्रोज रेसर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया 7-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) और एक ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा भी दिए गए हैं। 

    Tata Altroz Racer interiors

    पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन

    अल्ट्रोज रेसर में टाटा नेक्सन वाला पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    1.2 टर्बो पेट्रोल इंजन

    पावर

    120 पीएस

    टॉर्क 

    170  एनएम 

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल

    इसमें फिलहाल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। 

    Tata Altroz Racer rear three-fourth

    मुकाबला

    टाटा अल्ट्रोज रेसर का सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से रहेगा।

    यह भी देखेंः टाटा अल्ट्रोज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है