• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज रेसर फोटो गैलरी: तस्वीरों के जरिए इस स्पोर्टी हैचबैक पर डालिए एक नजर

    इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से है वहीं मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स को भी कड़ी टक्कर देगी।   

    भानु
    भानु
    Published On जून 24, 2024 18:32 ist
    info icon
    published onJun 24, 2024 18:32 IST
    last updated onJun 24, 2024 18:32 IST
    320 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Altroz Racer explained in 15 images

    हाल ही में टाटा अल्ट्रोज रेसर को लॉन्च किया गया है जो कि रेगुलर अल्ट्रोज का ही एक स्पोर्टी वर्जन है। इसे कुछ कॉस्मैटिक बदलाव करके पेश किया गया है। अंदर और बाहर से कैसी है टाटा अल्ट्रोज रेसर ये ​देखिए इन 15 तस्वीरों में:

    एक्सटीरियर

    Tata Altroz Racer front
    Tata Altroz Racer front closeup

    पहली बार जब आप इसे देखेंगे तो आपको रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसमें आपको कुछ नई चीजें दिखाई देंगी। इसमें ड्युअल टोन पेंट ऑप्शन,नए डिजाइन की ग्रिल और बोनट पर दो व्हाइट स्ट्राप्स दी गई है। इसके अलावा इसमें रेगुलर मॉडल वाला बंपर और हेडलाइट्स दी गई है। 

    Tata Altroz Racer side
    Tata Altroz Racer with 'Racer' badges on the front fenders

    अल्ट्रोज रेसर का साइड प्रोफाइल रेगुलर मॉडल जैसा ही नजर आता है जिसमें ब्लैक कलर के ए,बी और सी पिलर और सी पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसके अलावा अल्ट्रोज रेसर में3  ओरआरवीएम माउंटेड साइड मिरर भी देखें जा सकते हैं जो कि 360 डिग्री कैमरा सेटअप के तौर पर मौजूद हैं और इसके फ्रंट फेंडर पर ‘रेसर’ की बैजिंग दी गई है। इसके अलावा अल्ट्रोज रेसर में स्पोर्टी साइड स्कर्ट्स भी दिए गए हैं। 

    Tata Altroz Racer 16-inch blacked-out alloy wheels

    टाटा अल्ट्रोज रेसर में रेगुलर मॉडल की तरह 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं मगर स्पोर्टी लुक देने के लिए इन्हें ब्लैक कलर में पेश किया गया है। 

    Tata Altroz Racer rear
    Tata Altroz Racer dual-tip exhaust

    इसके बैक पोर्शन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं और यहां केवल 'आई टर्बो' की बैजिंग और ड्युअल टिप एग्जॉस्ट दी गई है। इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की तरह टेललाइट्स और वायपर के साथ वॉशर एवं डिफॉगर दिया गया है। 

    इंटीरियर

    Tata Altroz Racer cabin
    Tata Altroz Racer with 'Racer' embossing on the front seat headrests

    अल्ट्रोज रेसर में ऑल केबिन केबिन के तौर पर सबसे बड़ा बदलाव हुआ है मगर इसके डैशबोर्ड का लेआउट स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। टाटा ने इसमें स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट दी है। इसमें एसी वेंट्स और गियर लिवर की हाउसिंग के चारो ओर कॉन्ट्रास्टिंग ऑरेन्ज और व्हाइट एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी सीटों पर भी ऑरेन्ज स्टिचिंग और फ्रंट सीट के हेडरेस्ट पर 'रेसर' की एम्बॉसिन्ग दी गई है। टाटा ने इसकी फ्रंट और रियर सीटों पर भी ऑरेन्ज और व्हाइट स्ट्राइप्स दी है। 

    Tata Altroz Racer rear seats

    टाटा अल्ट्रोज रेसर के बेस वेरिएंट से ही लैदरेट सीट्स और लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब दिए गए हैं। इसके बैक साइड में एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट ​भी दिए गए हैं। 

    Tata Altroz Racer 7-inch digital driver's display
    Tata Altroz Racer 10.25-inch touchscreen unit

    टाटा अल्ट्रोज रेसर में 7 इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जिसमें ओडोमीटर और स्पीडोमी​टर रीडिंग्स,डिस्टेंस टू एंप्टी जैसे फंक्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा अल्ट्रोज रेसर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है जो अब रेगुलर मॉडल में भी दी गई है। 

    Tata Altroz Racer wireless phone charging
    Tata Altroz Racer ventilated front seats

    अल्ट्रोज रेसर में वायरलेस फोन चार्जिंग,सेगमेंट फर्स्ट फ्रंट सीट वेंटिलेशन,सनरूफ और रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    Tata Altroz Racer 360-degree camera

    सेफ्टी के लिए अल्ट्रोज रेसर में 6 एयरबैग्स,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,360 डिग्री कैमरा और रेन सेंसिंग वायपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    टाटा अल्ट्रोज रेसर में टाटा नेक्सन वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा इसमें भविष्य में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस भी दे सकती है।

    टाटा अल्ट्रोज रेसर कीमत और मुकाबला

    इसका सीधा मुकाबला हुंडई आई20 एन लाइन से है वहीं मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स को भी कड़ी टक्कर देगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज रेसर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है