• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा नॉन मेट्रो शहरों में मौजूद अपनी ब्रांचों में खोलेगी कॉम्पैक्ट वर्कशॉप्स

    ये वर्कशॉप्स शोरूम्स से कनेक्टेड होंगी जहां कम से कम दो सर्विस फेसिलिटी बे होंगी जिनमें पीरियॉडिक मेंटेनेंस और रिपेयर्स का काम किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 14, 2021 18:44 ist
    info icon
    published onSep 14, 2021 18:44 IST
    last updated onSep 14, 2021 18:44 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 2021 के आखिर तक 30 छोटे सर्विस सेंटर और वर्कशॉप्स लगाएगी स्कोडा
    • नॉन मेट्रो ब्रांच में होंगे कम से कम दो सर्विस और रिपेयरिंग वर्कशॉप्स
    • इंस्पेक्शन,पीरियॉडिक मेंटेनेंस,कूलेंट रिप्लेसमेंट,बल्ब,डिस्क ब्रेक और कार डीटेलिंग जैसी मिलेगी सर्विसिंग 

    भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए स्कोडा ने इस साल के आखिर तक देश के नॉन मेट्रो शहरों में 30 कॉम्पैक्ट वर्कशॉप्स खोलने का ऐलान किया है। ये वर्कशॉप्स शोरूम्स से कनेक्टेड होंगी जहां कम से कम दो सर्विस फेसिलिटी बे (Bay) होंगी जिनमें पीरियॉडिक मेंटेनेंस और रिपेयर्स का काम किया जाएगा। 

    यहां जनरल इंस्पेक्शन,कूलेंट,बल्ब,ब्रेक ऑइल,डिस्क ब्रेक और ब्रेक पैड्स रिप्लेसमेंट,कार डीटेलिंग और एसेसरीज फिटमेंट जैसी सर्विस मिलेंगी। हालांकि बड़ी रिपेयरिंग और पार्ट्स रिप्लेसमेंट का काम कंपनी के बड़े सर्विस सेंटर्स पर ही किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें:स्कोडा कुशाक का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल और हो सकता है अफोर्डेबल

    जानकारी के लिए बता दें कि भारत में स्कोडा की 100 से ज्यादा शहरों में मौजूदगी दर्ज है जहां इसके 170 कस्टमर टचपॉइन्ट्स मौजूद हैं और यहां सेल्स और आफ्टर सेल्स सर्विसेज दी जाती है। आने वाले समय में कंपनी कोडियाक का फेसलिफ्ट मॉडल और रैपिड सेडान का सब्सिटिट्यूट मॉडल लॉन्च करेगी। 

    यह भी पढ़ें:फेसलिफ्ट स्कोडा कोडिएक का प्रोडक्शन दिसंबर में होगा शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है