• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा रैपिड का राइडर वेरिएंट फिर हुआ लॉन्च, कीमत 7.79 लाख रुपये

    स्कोडा रैपिड (skoda rapid) का बेस मॉडल राइडर फिर से लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस वेरिएंट को ज्यादा डिमांड के चलते कुछ समय पहले बंद कर दिया था। राइडर वेरिएंट को फिर से लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने रैपिड सेडान के अन्य वेरिएंट की प्राइस में भी इजाफा किया है।

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 20, 2021 12:24 ist
    info icon
    published onJan 20, 2021 12:24 IST
    last updated onJan 20, 2021 12:24 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा रैपिड (skoda rapid) का बेस मॉडल राइडर फिर से लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस वेरिएंट को ज्यादा डिमांड के चलते कुछ समय पहले बंद कर दिया था। राइडर वेरिएंट को फिर से लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने रैपिड सेडान के अन्य वेरिएंट की प्राइस में भी इजाफा किया है।

    यहां देखिए स्कोडा रैपिड की नई प्राइस लिस्ट:-

    मैनुअल

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई प्राइस

    राइडर

    7.49 लाख रुपये

    7.79 लाख रुपये

    राइडर प्लस

    7.99 लाख रुपये

    8.19 लाख रुपये

    एम्बिशन

    9.99 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    ओनिक्स

    10.19 लाख रुपये

    10.19 लाख रुपये

    स्टाइल

    11.49 लाख रुपये

    11.69 लाख रुपये

    मोंटे कार्लो

    11.79 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    • बेस मॉडल राइडर पहले से 30,00 रुपये महंगा हो गया है, वहीं इसके राइडर प्लस वेरिएंट की कीमत 20,000 रुपये बढ़ी है।
    • स्कोडा ने इसके स्टाइल और मोंटे कार्लो वेरिएंट की कीमत भी 20,000 रुपये बढ़ाई है। वहीं मिड वेरिएंट एम्बिशन और ओनिक्स की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Skoda Rapid Automatic Most Affordable In Its Segment, Prices Start At Rs 9.49 lakh

    ऑटोमेटिक

    वेरिएंट

    पुरानी कीमत

    नई प्राइस

    राइडर प्लस

    9.49 लाख रुपये

    9.69 लाख रुपये

    एम्बिशन

    11.29 लाख रुपये

    11.49 लाख रुपये

    ओनिक्स

    11.49 लाख रुपये

    11.69 लाख रुपये

    स्टाइल

    12.99 लाख रुपये

    12.99 लाख रुपये

    मोंटे कार्लो

    13.29 लाख रुपये

    13.29 लाख रुपये

    • स्कोडा रैपिड में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन राइडर प्लस वेरिएंट से मिलता है।
    • राइडर प्लस, एम्बिशन और ओनिक्स ऑटोमेटिक की प्राइस 20,000 रुपये बढ़ी है।
    • रैपिड के टॉप ऑटोमेटिक वेरिएंट की प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें : नई स्कोडा सुपर्ब हुई लॉन्च, कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू

    Skoda Rapid Rider Plus Launched At Rs 7.99 Lakh

    स्कोडा रैपिड केवल पेट्रोल इंजन में मिलती है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। स्कोडा रेपिड में ऑटो एसी, 2-डिन ऑडियो सिस्टम (4 स्पीकर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर बेस वेरिएंट से दिए गए हैं। वहीं राइडर प्लस में 6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है हालांकि यह राइडर वेरिएंट से 40,000 रुपये महंगा है। इसके टॉप लाइन मॉडल में चार एयरबैग, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    सेगमेंट में स्कोडा रैपिड कार का कंपेरिजन हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज, टोयोटा यारिस और फॉक्सवैगन वेंटो से है।

    यह भी देखें: स्कोडा रैपिड ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्कोडा रैपिड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है