• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले साल भारत आएगी स्कोडा ऑक्टाविया वीआरएस, पेट्रोल और डीज़ल दोनों में मिलेगी

    स्कोडा ऑक्टाविया सेडान का परफॉर्मेंस वर्जन वीआरएस अगले साल भारत में लॉन्च होगा। इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 25 लाख रूपए के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    अलशार
    अलशार
    modified on अगस्त 09, 2016 17:48 ist
    info icon
    published onAug 09, 2016 17:47 IST
    last updated onAug 09, 2016 17:48 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ऑक्टाविया सेडान का परफॉर्मेंस वर्जन वीआरएस अगले साल भारत में लॉन्च होगा। इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 25 लाख रूपए के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल इंजन वाली ऑक्टाविया वीआरएस में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 220 पीएस की पावर देता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.8 सेकंड लगते हैं। टॉप स्पीड 248 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं वीआरएस वेरिएंट डीज़ल इंजन में भी उपलब्ध है। इस में 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन लगा है। यह इंजन 184 पीएस की ताकत देता है और 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 8.1 सेकंड लगते हैं। डीज़ल वेरिएंट की टॉप स्पीड 232 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    रेग्युलर मॉडल से अलग दिखाने के लिए वीआरएस वेरिएंट में स्पोर्टी बकेट सीट, ऑल ब्लैक केबिन और कार में अंदर-बाहर कई जगह पर वीआरएस की बैजिंग मिलेगी। यह बैजिंग स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब, डोर सिल प्लेट्स, सीट और फ्लोर मैट्स में मिलेगी।

    वैसे तो इसकी टक्कर में कोई कार मौजूद नहीं है, लेकिन मौजूदा ऑक्टाविया की तरह इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला और फॉक्सवेगन ज़ेटा से हो सकता है।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है