• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2020 तक लॉन्च होगा महिंद्रा थार का न्यू जनरेशन मॉडल

    नई महिंद्रा थार 2020 (Thar 2020) मौजूदा मॉडल से ज्यादा मॉर्डन एसयूवी होगी, ऐसे में यह अभी के मुकाबले 2 लाख रुपये ज्यादा महंगी हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 09, 2020 11:21 ist
    info icon
    published onMar 09, 2020 11:21 IST
    last updated onMar 09, 2020 11:21 IST
    955 Views
    • Write a कमेंट

    • 2020  ऑटो एक्सपो में किया जाना था शोकेस, मगर महिंद्रा ने इसके लिए अलग से इवेंट आयोजित करने का लिया निर्णय
    • एक दम नई होगी 2020 महिद्रा थार
    • मौजूदा मॉडल से 2 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है प्राइस

    यदि आप काफी समय से महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के न्यू जनरेशन मॉडल का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपका इंतज़ार जल्द खत्म होने जा रहा है। महिंद्रा ने कंफर्म कर दिया है कि वो जून 2020 तक थार एसयूवी (Thar SUV) के सेकंड जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर देगी। हालांकि, कंपनी ने इसके अलावा इस नई एसयूवी के बारे में और कोई भी अन्य जानकारी नहीं दी है। लेकिन पहले इसकी कुछ लीक हुई तस्वीरों के माध्यम से हम यहां आपसे थोड़ी बहुत जानकारियां शेयर कर रहे हैं:-

    महिंद्रा थार के मौजूदा मॉडल में केवल डीज़ल इंजन का ही ऑप्शन दिया गया है। मगर, कंपनी नई थार (New Thar 2020) में 2.0 लीटर बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन देगी। इसका पेट्रोल इंजन 190 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा तो वहीं, इसका 2.0 लीटर डीज़ल इंजन इसके मौजूदा मॉडल में दिए गए 2.5 लीटर डीज़ल इंजन (105पीएस/247एनएम) से ज्यादा पावर आउटपुट देने में सक्षम हो सकता है। इस बार महिंद्रा इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑल-व्हील-ड्राइव के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें: अब नई महिंद्रा थार के इंटीरियर की तस्वीरें हुईं लीक, मिलेंगे कुछ ऐसे फीचर्स

    पिछली बार लीक हुई तस्वीरों को देखकर यही माना जा रहा है कि इस अपकमिंग एसयूवी में काफी अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें फैक्ट्री फिटेड रूफ (छत), क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर फ्रंट फेसिंग सीट्स और पावर विंडो शामिल हैं। इसके अलावा इसमें चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस एवं ईबीडी, पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    चूंकि नई महिंद्रा थार (New Mahindra Thar) मौजूदा मॉडल से ज्यादा मॉर्डन होगी, ऐसे में यह अभी के मुकाबले 2 लाख रुपये ज्यादा महंगी हो सकती है। बता दें कि महिंद्रा थार के मौजूदा मॉडल की प्राइस 9.59 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। लॉन्च के बाद नई महिंद्रा थार का मुकाबला फोर्स गुरखा (Force Gurkha) से होगा जिसको भी जल्द ही जनरेशन अपडेट दिया जाएगा। फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने  ऑटो एक्सपो 2020 में न्यू जनरेशन गुरखा (New Generation Gurkha) को शोकेस भी किया था। 

    यह भी पढ़ें: जानिए कैसी है नई फोर्स गुरखा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है