• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में मारुति की नेक्सा कारों पर पाएं 44,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    मारुति बलेनो हैचबैक पर 10,000 रुपये का बैसाखी बुकिंग बोनस भी मिल रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 05, 2023 10:52 ist
    info icon
    published onApr 05, 2023 10:52 IST
    last updated onApr 05, 2023 10:52 IST
    367 Views
    • Write a कमेंट

      

    Maruti Nexa Cars

    • मारुति इग्निस पर अधिकतम 44,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मारुति की कॉम्पेक्ट सेडान सियाज़ पर 28,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • बलेनो पर केवल 10,000 रुपये का बुकिंग बोनस ही दिया जा रहा है।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर्स अप्रैल 2023 के अंत तक ही मान्य हैं। 

    मारुति अपनी नेक्सा कारों पर अप्रैल में डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस महीने इग्निस कार पर सबसे ज्यादा फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि बलेनो पर केवल बैसाखी बुकिंग बोनस ही दिया जा रहा है। कंपनी इस महीने एक्सएल6 और ग्रैंड विटारा कार पर कोई छूट नहीं दे रही है।

    यहां देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    44,000 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए डिस्काउंट ऑफर्स मारुति इग्निस के ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।
    • भारत में मारुति इग्निस की कीमत 5.82 लाख रुपये से 8.14 लाख रुपये के बीच है।

    सियाज 

    Maruti Ciaz

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    28,000 रुपये तक 

    • इग्निस की तरह ही यह डिस्काउंट ऑफर्स मारुति सियाज के सभी वेरिएंट्स के साथ मिल रहे हैं।
    • मारुति की इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत 9.20 लाख रुपये से 12.35 लाख रुपये के बीच है। 

    बलेनो 

    Maruti Baleno

    ऑफर 

    राशि 

    बुकिंग बोनस 

    10,000 रुपये 

    • ऊपर बताया ऑफर बलेनो के सभी मैनुअल वेरिएंट्स (बेस वेरिएंट सिग्मा को छोड़कर) और टॉप लाइन ज़ेटा एएमटी व अल्फा एएमटी पर मान्य है। 
    • मारुति की इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होकर 9.83 लाख रुपये तक जाती है। 

    नोट : 

    • बैसाखी बुकिंग बोनस केवल 14 अप्रैल तक की गई बुकिंग पर ही मान्य है।
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स राज्य और शहर अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, ऐसे में सही जानकारी के लिए नज़दीकी नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करें। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी इग्निस

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है