• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2023 में होंडा अमेज और सिटी सेडान पर पाएं 73,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा जुलाई में अपनी दोनों सेडान सिटी और अमेज पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 04, 2023 19:40 ist
    info icon
    published onJul 04, 2023 19:35 IST
    last updated onJul 04, 2023 19:40 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Honda City and Amaze

    • होंडा सिटी पर 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है।
    • अमेज पर 23,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। 
    • यह डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2023 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। होंडा जुलाई में अपनी दोनों सेडान सिटी और अमेज पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 73,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। 

    यहां देखिए होंडा के मॉडल वाइज डिस्काउंट ऑफरः

    पांचवी जनरेशन सिटी

    Honda City

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    10,946 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये तक

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये तक

    स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    73,946 रुपये तक

    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से किसी एक डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। 
    • सिटी पर 8,000 रुपये के स्टैंडर्ड कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा 20,000 रुपये का स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
    • होंडा के पुराने ग्राहक 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस का फायदा भी ले सकते हैं। 
    • वहीं नॉन-होंडा कस्टमर को 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • होंडा सिटी की कीमत 11.57 लाख रुपये से 16.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज (ऑप्शनल)

    12,296 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    6,000 रुपये तक

    अधिकतम बचत

    23,296 रुपये तक

    • होंडा अमेज पर एक्सचेंज बोनस और स्पेशल कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • होंडा की इस सेडान कार पर 6,000 रुपये स्टैंडर्ड कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
    • अमेज की कीमत 7.05 लाख रुपये से 9.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    नोटः ऊपर बताया गया डिस्काउंट ऑफर आपके राज्य और शहर में अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा शोरूम पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2023-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है