• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कड़े विरोध के बाद रेनो ने रूस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधित गतिविधियों को किया बंद

    इससे पहले हुंडई,फोक्सवैगन,फोर्ड,मित्सुबिशी और टोयोटा जैसे ग्लोबल कारमेकर्स ने भी रूस में अपने प्रोडक्शन प्लांट्स को बंद कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 24, 2022 18:04 ist
    info icon
    published onMar 24, 2022 18:04 IST
    last updated onMar 24, 2022 18:04 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    renault

    रेनो ने रूस में अपनी मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज को फिर से बंद कर दिया है। कुछ समय पहले ही इस देश में कंपनी ने कार प्रोडक्शन शुरू किया था। बता दें कि  यूक्रेन के खिलाफ रूफ द्वारा 24 फरवरी से शुरू किए गए स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशंस के बाद कई ग्लोबल कार मैन्युफैक्चरर्स रूस में प्रोडक्शन संबंधी कार्यों को रोक दिया है। 

    फ्रैंच कारमेकर रेनो को कड़े विरोध के बाद मॉस्को में अपनी कार मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों को बंद करना पड़ा है। कंपनी के अधिकारी मौजूदा संकट और भू-राजनीतिक माहौल को ध्यान में रखते हुए इस युद्धरत राष्ट्र में अपने 45,000 कर्मचारियों के लिए सभी उपलब्ध विकल्पों का आकलन कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: रेनो काइगर की ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट रेटिंग हुई जारी, जानिए क्या रहे नतीजे

    renault

    इसके अलावा रेनो एक रूसी ऑटोमोबाइल निर्माता AVTOVAZ में अपनी ज्यादा हिस्सेदारी पर भी पुनर्विचार कर रहा है। बता दें कि रेनो की डस्टर,अरकाना,संडेरो,लोगन और कैप्चर जैसी कारें रूस में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

    वहीं मर्सिडीज और सुजुकी ने इस देश में अपनी कारों का एक्सपोर्ट भी बंद कर दिया है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है