• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्राज़ील में दिखी 1.0 लीटर इंजन वाली रेनो क्विड

    रेनो क्विड का पावरफुल अवतार पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। यह 1.0 लीटर इंजन वाली क्विड है, जो मौजूदा 800सीसी की क्विड से ज्यादा ताकतवर है। ब्राज़ील में टेस्टिंग के दौरान यह कार कैमरे में कैद हुई। 1.0 लीटर इंजन वाली क्विड को फरवरी में ग्रेटर नोएडा में होेने वाले ऑटो एक्सपो में भी पेश किया जाना है।

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 25, 2016 15:53 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 15:53 IST
    last updated onJan 25, 2016 15:53 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    1-liter Renault Kwid Brazilian-spec variant

    भारत में रेनो क्विड ने लॉन्च के साथ ही सफलता के कई झंडे गाड़े हैं। नए इंजन वाली क्विड को इस साल के मध्य तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    नई क्विड के बारे में बात करें तो इसकी ताकत 77बीएचपी की हो सकती है। इसमें ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। इसके अलावा मौजूदा 800सीसी वाली क्विड को भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ड्यूल एयरबैग्स के साथ उतारा जा सकता है।

    1-liter Renault Kwid Brazilian-spec variant

    ब्राजील में चल रही खबरों के मुताबिक कैमरे में कैद हुई कार का बाकी स्पेसिफिकेशन वैसा ही है जैसा भारत में दी जा रही क्विड का है। यहां फर्क केवल क्रोम हाऊसिंग वाले फॉग लैंप, चौड़े साइज के रियर व्यू मिरर और बॉडी कलर बंपर का है। कार का इंटीरियर भी क्विड के भारतीय मॉडल से मिलता-जुलता है। ब्राजील में इस कार की संभावित कीमत 5 लाख रूपए के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    भारत में 800सीसी वाली क्विड को सितंबर, 2015 में उतारा गया था। लॉन्च के दो महीने के अंदर ही दिसंबर में इस कार ने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में जगह बनाई। क्विड को लेकर मौजूदा आलम यह है कि कंपनी उत्पादन बढ़ाने के बावजूद इसकी मांग पूरी नहीं कर पा रही है। कई शहरों में तो इसका वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें: रेनो क्विड में आएगा 1000सीसी का इंजन, एबीएस और एयरबैग्स भी मिल सकते हैं

    अधिक पढ़ें: रेनो क्विड, 2015

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है