• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो क्विड की सफलता से काफी खुश है रेनो ग्रुप

    यह बताने की जरूरत नहीं है कि देश के एंटी लेवल सेग्मेंट में उतारा गया रेनो क्विड का फार्मुला काफी सफल रहा है। इस जबरदस्त सफलता से रेनो ग्रुप काफी खुश है। रेनो क्विड को पिछले महीने देशभर में लाॅन्च किया गया है जिसके बेस वेरिएंट की कीमत 2.57 लाख रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है। साथ ही आपको बता दें कि रेनो क्विड पहली ऐसी कार है जिसकी प्रीबुकिंग के लिए मोबाइल एप्प भी लाॅन्च किया गया था। क्विड की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्विड की 50,000 हजार बुकिंग होेने के बाद इनकी बुकिंग को बंद कर दिया गया है, वहीं देश में कई शहरों में 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। एंट्री लेवल हैचबैक सेग्मेंट में रेनो क्विड का सीधा मुकाबला मारूति सुजु़की अल्टो 800, हुंडई इयाॅन व डटसन गो से होगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On नवंबर 12, 2015 15:51 ist
    info icon
    published onNov 12, 2015 15:51 IST
    last updated onNov 12, 2015 15:51 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    इस बारे में रेनो-निसान गठबंधन के सीईओ कार्लोस घोष का कहना है कि ‘रेनो क्विड को भारत में मिल रही इस सफलता से हम काफी खुश हैं। वह इस रिसेप्शन को भारत में मार्केट शेयर में परिवर्तित करना चाहते हैं।’

    आगे वें बताते हैं कि ‘2015 में भारतीय आॅटो मार्केट में सर्वाधिक वृद्धि देखने को मिली है, जो रेनो के भारत में भविष्य की संभावनाओं के लिए अच्छा संकेत हैं। भारतीय आॅटो बाजार काफी जटिल है और इसे समझने के लिए पर्याप्त ध्यान देने की जरूरत है।’

    घोष का मानना है कि भारत का तीन चौथाई आॅटो मार्केट शेयर केवल दो अग्रणी कार कंपनियां द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप निसान और रेनो जैसी छोटी कार कंपनियों के लिए यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं। रेनो कंपनी ने क्विड से पहले डस्टर को लाॅन्च किया था और इसे भी जबदस्त सफलता मिली थाी और यह कंपनी का सबसे सफल माॅडल था और अब क्विड को मिल रही जबरदस्त सफलता से ऐसा लग रहा है कि भारत में रेनो कंपनी का भविष्य काफी शानदार है।

    इन्हें भी पढ़ें :

    अधिक पढ़ें : रेनो क्विड

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है