• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो डस्टर में जुड़े ये काम के फीचर, दो वेरिएंट हुए बंद

    रेनो डस्टर में नया इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 05, 2019 13:35 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2019 13:35 IST
    last updated onFeb 05, 2019 13:35 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Duster

    रेनो ने डस्टर एसयूवी की फीचर लिस्ट को अपडेट किया है। कंपनी ने इस में कुछ जरूरी फीचर जोड़े हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कार की वेरिएंट लिस्ट में भी कुछ फेरबदल किए हैं, जिसके फलस्वरूप डस्टर एसयूवी के मिड वेरिएंट आरएक्सएल पेट्रोल और टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड डीज़ल एएमटी को बंद कर दिया गया है।

    कंपनी के अनुसार इस में नया मीडिया नेव 4.0 इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। डस्टर एसयूवी में पहले इन फीचर की कमी खलती थी। नए इंफोटेंमेंट सिस्टम को कंपनी ने अक्टूबर 2018 में आयोजित हुए पेरिस मोटर शो के दौरान पेश किया था। अंतरराष्ट्रीय मॉडलों में कंपनी ने इसे जनवरी 2019 से लगाना शुरू किया था।

    रेनो का यह इंफोटेंमेंट सिस्टम नया जरूर है मगर इसका डिजाइन पुराने सिस्टम जैसा ही है। इसका इंटरफेस भी पुराने वर्जन जैसा है। इसमें स्मार्टफोन की तरह कैपेसिटिव टच पैनल दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका प्रोसेसर पहले से काफी तेज है। रेनो डस्टर के बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट में नया इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा।

    रेनो ने एंट्री लेवल हैचबैक क्विड में एयरबैग को स्टैंडर्ड कर दिया है। वहीं डस्टर को अपडेट करने के बाद भी कंपनी ने इस में एयरबैग को स्टैंडर्ड नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही डस्टर में भी एयरबैग को स्टैंडर्ड करेगी। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी मौजूदा डस्टर को अपडेट कर इसमें एयरबैग स्टैंडर्ड देती है या फिर नई जनरेशन की डस्टर में इसे स्टैंडर्ड करती है।

    यह भी पढें : पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई रेनो क्विड, अब स्टैंडर्ड मिलेंगे ये फीचर

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    रेनॉल्ट डस्टर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है