• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    Price War : नई टोयोटा फॉर्च्यूनर vs फोर्ड एंडेवर

    टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी टक्कर फोर्ड की नई एंडेवर से है। यहां हम दोनों कारों के वेरिएंट और इनकी कीमत के आधार पर तुलना कर जानेंगे कि कौन मुकाबले में आगे है...

    अरुण
    अरुण
    Published On नवंबर 08, 2016 17:24 ist
    info icon
    published onNov 08, 2016 17:24 IST
    last updated onNov 08, 2016 17:24 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी टक्कर फोर्ड की नई एंडेवर से है। यहां हम दोनों कारों के वेरिएंट और इनकी कीमत के आधार पर तुलना कर जानेंगे कि कौन मुकाबले में आगे है...

    फोर्ड एंडेवर दो डीज़ल इंजन में उपलब्ध है, जबकि फॉर्च्यूनर एक पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। कीमत के मामले में एंडेवर सस्ती पड़ती है, इसकी शुरूआती कीमत 23.78 लाख रूपए है, जबकि फॉर्च्यूनर के  दाम 27.61 लाख रूपए से शुरू होते हैं।

    फोर्ड एंडवेर का बेस वेरिएंट ट्रेंड है, इसमें 2.2 लीटर का इंजन लगा है। यह फॉर्च्यूनर के शुरुआती पेट्रोल वेरिएंट से 2.14 लाख रूपए सस्ता है। फोर्ड एंडेवर में 23.78 लाख रूपए में  ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलती है। फॉर्च्यूनर में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा लेनी हो तो इसके पेट्रोल वेरिएंट के लिए 27.61 रूपए देने होंगे जबकि इसी कीमत में एंडेवर का टॉप वेरिएंट 2.2 लीटर टाइटेनियम एटी लिया जा सकता है। फॉर्च्यूनर का डीज़ल इंजन वाला टू-व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक वेरिएंट 29.14 लाख रूपए का है, इसी प्राइस रेंज में 3.2 लीटर इंजन वाली एंडेवर का टॉप वेरिएंट टाइटेनियम बैठता है, इस में 4X4 के साथ ऑटोमैटिक की सुविधा भी मौजूद है।

    फोर व्हील ड्राइव वाली फॉर्च्यूनर की 3.2 लीटर इंजन वाली एंडेवर से तुलना की जाए तो भी बाजी एंडेवर के ही पक्ष में जाती है। एंडेवर का 3.2 लीटर ट्रेंड वेरिएंट फॉर्च्यूनर के ऑल व्हील ड्राइव मैनुअल वेरिएंट से 4.12 लाख रूपए सस्ता है। वहीं 3.2 लीटर टाइटेनियम वेरिएंट फॉर्च्यूनर के ऑल व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक से 1.35 लाख रूपए सस्ता है।

    फॉर्च्यूनर से सस्ती होने के अलावा पावर के मामले में भी एंडेवर आगे है। एंडेवर में 200 पीएस की पावर और 470 एनएम का टॉर्क मिलता है, जबकि फॉर्च्यूनर में 177 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा एंडेवर में एडवांस टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम लगा है। एंडेवर में कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े हैं, इन में सनरूफ, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम, एक्टिव नॉइज़ कैंसेलेशन और पावर फोल्डिंग वाली तीसरी पंक्ती की सीटें शामिल हैं।

    कुल मिलाकर कीमत के मामले में फोर्ड ने अच्छा दांव खेला है। एंडेवर की लिस्ट में 2.2 लीटर ट्रेंड बेस वेरिएंट है, इसकी कीमत 23.78 लाख रूपए है। बेस वेरिएंट में 4X4 मैनुअल और टू-व्हील ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा। यह भी एक अहम कारण है कि प्रीमियम एसयूवी के अलावा ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वाले ग्राहक एंडेवर की तरफ मुड़ सकते हैं।

    दाम और फीचर के हिसाब से देखें तो फोर्ड की एंडेवर एक बेहतर विकल्प है लेकिन बात करें कंफर्ट और स्पेस की तो यहां टोयोटा की फॉर्च्यूनर आगे है, इसकी तीनों पंक्तियों की सीटों में काफी अच्छा स्पेस मिलता है। सात लोगों के बैठने के लिहाज़ से यह ज्यादा आरामदायक और जगहदार है।

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है