• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में शुरू हुई निसान जीटी-आर की बुकिंग

    निसान ने जल्द आने वाली आर35 जीटीआर की बुकिंग शुरू कर दी हैं। बुकिंग राशि 25 लाख रूपए रखी गई है। भारत में इसे साल 2016 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

    tdk
    tdk
    Published On सितंबर 01, 2016 17:58 ist
    info icon
    published onSep 01, 2016 17:58 IST
    last updated onSep 01, 2016 17:58 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिका में इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक 73.69 लाख रूपए (1,09,990 डॉलर) है। अटकलें हैं कि भारत में इसकी कीमत 1.5 से 2 करोड़ के बीच होगी। भारत में इसे सीधे आयात करके बेचा जाएगा।

    निसान ने नई जीटी-आर को इसी साल मार्च में आयोजित न्यूयॉर्क इंटरनेशल ऑटो शो में पेश किया था। इससे पहले फरवरी में आयोजित इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में भी इस कार को दिखाया गया।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जीटी-आर में निसान का 3.8 लीटर, वी6, 24 वॉल्व ट्विन टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 637 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे तीन सेकंड से भी कम समय लगता है। इस मामले में इसका मुकाबला पोर्श 911 की टॉप रेंज जीटी3 आरएस से है। जीटी3 आरएस को इस स्पीड पर पहुंचने में 3.3 सेकंड का समय लगता है।

    यूरोपियन बाजार की तरह भारत में भी जीटी-आर का प्रीमियम एडिशन उतारा जाएगा। यह कस्तूरा औरेंज, वाइब्रेंट रेड, पर्ल ब्लैक, स्ट्रॉम व्हाइट, डेटोना ब्लू, गन मैटालिक और अल्टीमेट सिल्वर कलर में मिलेगी।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    निसान जीटीआर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है